सुदीप जैन ने कोर्ट के आदेश के नाम पर शहर में बुलडोज की कार्रवाई और सचिन सिरोही ने ओवैसी की सभा का किया है विरोध
मेरठ। शहर में शनिवार को होने वाले दो बड़े राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों से पहले पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए पुलिस ने हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही और सामाजिक कार्यकर्ता सुदीप जैन को उनके घरों में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दोनों नेताओं के समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सुदीप जैन ने कोर्ट के आदेश के नाम पर शहर भर में की जाने वाली बुल्डोजर कार्रवाई का विरोध किया था। उन्होंने सीएम से मिलने का एलान किया था। सीएम के आने से पहले वह एडीएम सिटी से भी मिले थे। शनिवार को मेरठ में एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम है, वहीं दूसरी ओर असुद्दीन ओबैसी भी नौचंदी मैदान में सभा को संबोधित करने पहुंचे।
घर पर भारी पुलिस फोर्स
अफसरों के निर्देश पर शनिवार सुबह घर पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गयी। जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने एआइएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के कथित विवादित बयान को लेकर मोर्चा खोल रखा था। सिरोही ने शौकत अली की गिरफ्तारी की मांग की थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे से ही सचिन सिरोही के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इसी कड़ी में प्रशासन ने सामाजिक कार्यकर्ता सुदीप जैन को भी एहतियातन नजरबंद कर दिया है। दोनों के हाउस अरेस्ट होने की खबर फैलते ही उनके समर्थकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया। असदुद्दीन ओवैसी शाम करीब 5 बजे मेरठ पहुंचे और उन्होंने नौचंदी थाना क्षेत्र के लोचन मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
Leave a comment