Home मेरठ स्वतंत्र देव सिंह ने शिविर में बांटे चश्मे
मेरठ

स्वतंत्र देव सिंह ने शिविर में बांटे चश्मे

स्वतंत्र देव सिंह ने शिविर में बांटे चश्मे

Share
स्वतंत्र देव सिंह ने शिविर में बांटे चश्मे
Share

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आयोजित किया एनएएस में शिविरि, स्वतंत्र देव सिंह ने शिविर में बांटे चश्मे

मेरठ। प्रदेश की योगी सरकार में जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भाजपाइयों ने अलग-अलग स्थान पर जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन की सूचना परबड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता सर्किट हाउस पहुंच गए। सबसे पहले स्वतंत्र देव सिंह छावनी के वेस्ट एंड रोड स्थित ग्रांड ओरा मंडप में पहुंचे, जहां उन्होंने रक्तदान शिविर का उद्धाटन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, अमन गुप्ता, अंकित गुप्ता मनु आदि भी मौजूद रहे। मोदीपुरम कृषि विश्वविद्यालय पहुंचने पर स्वतंत्र देव सिंह का कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, महानगर भाजपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी, प्रमोद भारद्वाज आदि के अलावा बड़ी संख्या में दूसरे भाजपा नेताओं ने भी स्वागत किया। एनएएस कालेज में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ स्वतंत्र देव सिंह ने किया। यह कार्यक्रम कैंट विधायक अमित अग्रवाल की ओर से आयोजित किया गया। इसमें नेत्रों की जांच के साथ साथ चश्मा भी दिया गया।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह के अलावा कैंट विधायक अमित अग्रवाल, अश्वनी त्यागी, महानगर भाजपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कमलदत्त शर्मा, सुनील भराला, विशाल कन्नौजिया आदि भी मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + twenty =

Related Articles

महाराज अग्रसेन जन्मोत्सव पर रकतदान शिविर

महाराज अग्रसेन जन्मोत्सव पर रकतदान शिविर

वीआईपी ड्यूटी के नाम पर हर माह 90 हजार का फटका

वीआईपी ड्यूटी के नाम पर हर माह 90 हजार का फटका

शहर कांग्रेस ने गांधी जी शास्त्री को किया याद

शहर कांग्रेस ने गांधी जी शास्त्री को किया याद

डा. वाजपेयी ने बांटे दिव्यांगों को उपकरण

डा. वाजपेयी ने बांटे दिव्यांगों को उपकरण