भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूना वाला को एक रियलटी में दूसरे कलाकारों ने जमकर धोया, कपड़े तक दिए फाड़
नई दिल्ली। भगवा गैंग जिस स्वरा भास्कर को लेकर अनाप-शनाप वकवास करता है उसी स्वरा भास्कर ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूना वाला की जान बचायी। स्वरा वहां नहीं होती ताे ना जाने भाजपा के इस पूर्व प्रवक्ता का क्या हाल करते। शो में हिस्सा ले रही अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने तुरंत बीच-बचाव किया और स्थिति को बिगड़ने से संभाला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के साथ रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) सीजन 2 में उनके सह-प्रतियोगी सिवेत तोमर (Siwet Tomar) ने हाथापाई और मारपीट की है।
शहजाद की पिटाई की वजह
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के साथ रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) सीजन 2 में उनके सह-प्रतियोगी सिवेत तोमर (Siwet Tomar) ने हाथापाई और मारपीट की है। शो के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। चर्चा के दौरान जैसे ही शहजाद पूनावाला ने “ये है गठबंधन…” कहा, बात इतनी बढ़ गई कि एक्टर सिवेत तोमर ने उन पर हमला कर दिया और उनके साथ हाथापाई की। शो में हिस्सा ले रही अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने तुरंत बीच-बचाव किया और स्थिति को बिगड़ने से संभाला।
टीम शहजाद की सफाई
इस पूरी घटना को लेकर शहजाद पूना वाला ने सफाई दी है। टीम की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, शो के दौरान उन्हें लगातार उकसाया और अपशब्द कहे जा रहे थे, लेकिन वह शांत रहे। टीम ने आरोप लगाया कि उन पर पीछे से शारीरिक हमला किया गया। आपको बता दें कि शहजाद पूनावाला ने हाल ही में अगस्त 2026 में अपनी आर्थिक और व्यक्तिगत मजबूरियों का हवाला देते हुए भाजपा के प्रवक्ता पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वह निजी क्षेत्र में काम करने और आजीविका कमाने के लिए इस रियलिटी शो का हिस्सा बने थे।
Leave a comment