कांग्रेस में शामिल होने वाले दूसरे दलों के नेताओं को किया स्वागत, बैंच के लिए जनांदोलन की जरूरत पर बल
मेरठ। कांग्रेस के युवा नेता बदर महमूद ने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की खंड पीठ के लिए जनांदोलन चलाए जाने पर बल दिया है। कोतवाली क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय पर बदर महमूद कांग्रेस में शामिल होने वाले दूसरे दलों के नेताओं का स्वागत कर रहे थे। इसको लेकर कांग्रेस के जाट नेता व पीसीसी के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक भी बुलायी गयी थी। बैठक में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत किया गया तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर बदर महमूद ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि यह केवल अधिवक्ताओं की मांग नहीं है, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों से जुड़ा न्याय और सुविधा का विषय है। उन्होंने सभी वर्गों से इस जनहित के मुद्दे पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने का आहवान किया। एडवोकेट अनिल कुमार जांगला ने अपने विचार रखे और कहा की राहुल गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी जॉइन करने का निर्णय लिया । हाई कोर्ट बेंच ना केवल वकीलों को बलके पश्चिम उत्तर प्रदेश के हर नागरिक को लाभ मिलेगा और न्याय अवस्था में सुधार आएगा। चौधरी यशपाल सिंह ने बेंच का समर्थन करते हुए कहा कि बार और पोलिटिकल लीडर्स को यह लड़ाई साथ मिलकर लड़नी पड़ेगी तभी जाके कोई हाल निकल पाएगा। डॉ कर्मेन्द्र सिंह ने कहा इन लोगो के आने से कांग्रेस पार्टी को मेरठ में मज़बूती मिलेगी और वकीलों का समर्थन मिलेगा ।
बैंच जनता का मुद्दा
बदर महमूद ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच का सवाल केवल वकीलों का मुद्दा समझना उचित नहीं होगा। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहने वाले लगभग 22 करोड़ नागरिकों की आवश्यकता और सुलभ न्याय से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि यदि इस दिशा में शीघ्र ठोस पहल नहीं हुई तो इस मांग को लेकर जल्द ही व्यापक जनआंदोलन और जनप्रदर्शन किया जाएगा। पश्चिमी यूपी में इस मांग को लेकर हाल के दिनों में अधिवक्ताओं की गतिविधियां भी तेज हुई हैं।बैठक में डॉ. कर्मेंद्र सिंह, फैज़ महमूद, दिलशाद सैफी, बदल मलिक, सुरेंद्र शर्म, जावेद $गाज़ी ज़हीम सिद्दीकी, जैन यूसुफ और सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Leave a comment