प्रधानाचार्य डा. आरसी गुप्ता ने बताया फार्मेसिस्ट को बेहद महत्वपूर्ण, मेडिकल में मनाया गया फार्मासिस्ट डे
मेरठ। एलएलआरएम कॉलेज के फार्मेसी विभाग में ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026Ó जनहित में जागरूकता रैली निकाल कर मनाया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि ‘फार्मासिस्ट केवल दवाइयां वितरित करने वाले माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे सुरक्षित दवा उपयोग और रोगी देखभाल सुनिश्चित करने वाले रीढ़ की हड्डी हैं। एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी गंभीर वैश्विक चुनौती से निपटने और भविष्य की स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन द्वारा घोषित वैश्विक थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनानाÓ रखी गई है। भारत में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार ‘स्वस्थ भारत: रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबलाÓ के मुख्य मिशन के तहत आज विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ रितु गुप्ता एवं डॉ राहुल सिंह द्वारा किया गया।
कई कार्यक्रमों का आयोजन
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताएं के तहत फार्मेसी छात्रों और पेशेवरों के लिए वैज्ञानिक पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, रील मेकिंग, नुक्कड़ नाटक तथा स्वास्थ्य जागरूकता रैली आदि का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का आकलन एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ योगेश मणिक व डॉ एस के पालीवाल, रील मेकिंग प्रतियोगिता का आकलन, डॉ अमरेन्द्र कुमार चौधरी,भाषण प्रतियोगिता का आकलन डॉ नीरज मसंद तथा क्विज प्रतियोगिता का आकलन डॉ वंदना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिये गये। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के संकाय सदस्य,फार्मेसी विभाग के सभी विद्यार्थीगण, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजना पर डा. आरसी गुप्ता ने फार्मेसी विभाग को शुभकामनाएँ दीं।
Leave a comment