Home मेरठ विहान के बच्चों के लिए रैपिड की शैक्षणिक यात्रा
मेरठ

विहान के बच्चों के लिए रैपिड की शैक्षणिक यात्रा

विहान के बच्चों के लिए रैपिड की शैक्षणिक यात्रा

Share
विहान के बच्चों के लिए रैपिड की शैक्षणिक यात्रा
Share

बेगमपुल स्थित स्टेशन पर पहुंचे, श्रम विभाग के अफसर भी रहे शामिल, विहान विद्यालय के बच्चों के लिए रैपिड की शैक्षणिक यात्रा

मेरठ। एनसीआरटीसी ने विहान बालिका आवासीय विद्यालय और विहान बालक आवासीय विद्यालय के लगभग सौ से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए एक विशेष शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन से परिचित कराना तथा ‘स्वच्छता ही सेवाÓ अभियान के तहत स्वच्छता को अपने व्यवहार तथा व्यक्तिगत जि़म्मेदारी के तौर पर अपनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना था। यह विद्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा सीधे वित्तपोषित एक कल्याणकारी योजना के तहत चलाए जाते हैं। यह योजना उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यूडब्ल्यू) के माध्यम से संचालित होती है और श्रमिकों एवं मज़दूरों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करती है। ऐसे में इस शैक्षिक यात्रा ने छात्रों को नमो भारत जैसे आधुनिक सार्वजनिक परिवहन साधन का प्रत्यक्ष अनुभव करने का एक अवसर प्रदान किया। इनमें से कई छात्रों के लिए, इस विश्व-स्तरीय रीजलन रैपिड ट्रांजि़ट सिस्टम पर यात्रा करने का यह पहला अनुभव था। साथ ही, यह यात्रा बच्चों के लिए स्वच्छता, साफ-सफाई और सार्वजनिक स्थानों के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता विकसित करने का एक बेहतरीन अवसर बनकर उभरी।

श्रम विभाग के अफसर भी शामिल

श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बेगमपुल नमो भारत स्टेशन का दौरा किया, जहाँ से उन्होंने नमो भारत ट्रेन में यात्रा का अनुभव किया। इस यात्रा के दौरान उन्हें इसकी विशेषताओं, इसमें प्रयोग की गई विभिन्न आधुनिक तकनीकों और परिचालन संबंधी विषयों में जानकारी दी गई। बच्चों में इसकी 160 किमी प्रति घंटे की तीव्र परिचालन गति, पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन कोच और आधुनिक यात्री- सुविधा के प्रति ख़ासा उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही, उन्हें नमो भारत के ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रदान की जा रही स्थानीय मेरठ मेट्रो में यात्रा करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। बच्चों को इस आधुनिक मेट्रो सेवा और एक ही स्टेशन से मिलने वाली एकीकृत क्षेत्रीय एवं स्थानीय परिवहन सेवा को करीब से समझने का अवसर मिला। साथ ही, यह जानकर उनका गर्व दोगुना हो गया कि देश की यह सबसे तेज़ मेट्रो प्रणाली है, जो उनके शहर में परिचालित है। यात्रा को और रोचक एवं संवादात्मक बनाने के लिए नमो भारत पर एक विशेष क्विज़ का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से छात्रों ने न सिर्फ आधुनिक सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी अपनी जानकारी को परखा बल्कि नमो भारत प्रणाली के बारे में कई नई जानकारियाँ भी हासिल कीं।

स्वच्छता प्रणाली की दी जानकारी

इस अवसर पर विद्यार्थियों को नमो भारत प्रणाली में स्वच्छता बनाए रखने के लिए एनसीआरटीसी द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों के विषय में जानकारी भी दी गई। उनके साथ सार्वजनिक परिवहन जैसे साझा स्थानों को स्वच्छ रखने में यात्रियों की जागरूकता और जिम्मेदार व्यवहार की महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्थक संवाद किया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ली और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्हें इस बात के लिए भी प्रोत्साहित किया गया कि वे स्वच्छता को केवल एक अभियान तक सीमित न रखते हुए अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएँ। नमो भारत कॉरिडोर ने परिचालन शुरू होने के बाद से अब तक 4.5 करोड़ से अधिक कम्यूटर जर्नी का माइलस्टोन पार कर लिया है तथा हाल ही में 1.68 लाख से अधिक यात्रियों के साथ कॉरिडोर पर अब तक की सर्वाधिक दैनिक राइडरशिप दर्ज की गई है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

Related Articles

पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतियोगिता

पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतियोगिता

मेडिकल में मनाया गया फार्मासिस्ट डे

मेडिकल में मनाया गया फार्मासिस्ट डे

डा. वाजपेयी का अश्वनी वैष्णव को पत्र

डा. वाजपेयी का अश्वनी वैष्णव को पत्र

तीन तीन विधायक सपाइयों की फौज फिर भी बेबस

तीन तीन विधायक सपाइयों की फौजी फिर भी बेबस