Home मेरठ बारिश से शहर के कई इलाकों में भरा पानी
मेरठ

बारिश से शहर के कई इलाकों में भरा पानी

बारिश से शहर के कई इलाकों में भरा पानी

Share
बारिश से शहर के कई इलाकों में भरा पानी
Share

नगर निगम व महापौर कैंप कार्यालय समेत जलभराव वाले तमाम इलाकों के वीड़िया सोशल मीडिया पर कर दिए गए वायरल

मेरठ। आज सुबह शहर में हुई बारिश से नगर निगम में पानी भर गया। कई लोगों ने बारिश की वजह से जिन इलाकों में पानी भर गया है खासतौर से थाने चौकी और महापौर का कैंप कार्यालय वहां की वीड़ियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हैं। इसके अलावा महानगर में जहां सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है वहां भी हालत बहुत खराब हुई है। बारिश के दौरान वहां की दुर्दशा के भी वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नगर निगम में बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया। कई थानों में बारिश के बाद पानी भर गया। पुलिसकर्मियों को भी गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। ब्रहमपुरी सरीखे थाने के मुख्य गेट पर बेंच रखकर लोगों को सावधान किया जा रहा है, क्योंकि वहां नाले का पानी भरा हुआ है। मेरठ में हालिया तेज बारिश के कारण हमेशा की तरह जिन इलाकों में पानी भर जाता है वहां आज भी पानी भर गया। फिल्मीस्तान रोड, जीमखाना मैदान के पीछे, मेडिकल गढ रोड और हापुड रोड क्षेत्र के अलावा टीपीनगर मलियाना तथा शास्त्रीनगर के कई इलाकों में पानी भर गया। पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़। सड़कों पर पानी भरने से गड्ढे छिप गए हैं, जिससे दोपहिया वाहनों के फिसलने और हादसों का खतरा बढ़ गया है। सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और करीब साढ़े आठ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर की बारिश में शहर के कई इलाकों की सड़कें पानी में डूब गईं। मुख्य मार्गों से लेकर संपर्क सड़कों तक जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बारिश के बाद नाले ओवरफ्लो हो गए और कई जगह सड़कों पर इतना पानी भर गया कि गड्ढे तक नजर नहीं आए। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। मुख्य सड़कों के साथ-साथ संपर्क मार्गों पर भी पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा। कई जगह वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ा, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।सड़कों पर पानी भरने से गड्ढे पूरी तरह छिप गए। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया। कई लोग सावधानी के साथ पानी से भरी सड़कों को पार करते नजर आए।

अब थमनी चाहिए बारिश

लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान कई नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया। इससे जलभराव की स्थिति और गंभीर हो गई। लोगों को आशंका रही कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो हालात और बिगड़ सकते हैं। नगर निगम का स्टाफ भी चाहता है कि अब बारिश थमनी चाहिए। इस साल जितनी बारिश हुई है उसने शहर की सड़कों की हालत खराब कर दी है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =

Related Articles

30 व 31 अगस्त को प्रवक्ता परीक्षा प्रयागराज व लखनऊ में

30 व 31 अगस्त को प्रवक्ता परीक्षा प्रयागराज व लखनऊ में

निगम प्रवर्तन दल का घंटाघर इलाके में जबरदस्त अभियान

निगम प्रवर्तन दल का घंटाघर इलाके में जबरदस्त अभियान

टेंट कारोबारी बोले कम की जाए जीएसटी की दरें

टेंट कारोबारी बोले कम की जाए जीएसटी की दरें

तुनक मिजाजी पड़ गई भारी पुलिस मुख्यालय कर अटैच अविनाश पांडे

तुनक मिजाजी पड़ गई भारी पुलिस मुख्यालय कर अटैच अविनाश पांडे