नाले नालियों तथा रोड साइड को अवैध कब्जों से कराया मुक्त, कई जगह हंगामा
मेरठ। नगर निगम के अधिकारियों की टीम ने आज प्रवर्तन दल की मदद से शहर घंटाघर और केसरगंज पुलिस चौकी के इलाके में जबरदस्त अभियान चलाया। नगरायुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने नाले नालियों तथा रोड की दोनों साइडों को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराया। इस दौरान कई बार हंगामे की स्थिति आयी, लेकिन प्रवर्तन दल की टीम ने मामले को शांति से संभाला और लोगों को बताया कि यह अभियान उन्हीं की सहूलियात के लिए चलाया जा रहा है।
रोड पर निकला दुश्वार
जिस इलाके में आज नगर निगम ने प्रवर्तन दल की मदद से अभियान चलाया, उस रोड से कई बार निकला भी दुश्वार होता है। दरअसल होता यह है कि रोड के दोनों साइड फड़ लगाने वाले कब्जा कर लेते हैं। पहले इस तरह की स्थिति केवल साप्ताहिक पैठ वाले रोज हुआ करती थी, लेकिन अब हालत यह हो गयी कि शहर घंटाघर के पूरे इलाके में ही साप्ताहिक पैठ वाले हालात बना दिए गए हैं। वहां से लोगों का निकला मुुश्किल हो जाता है। दिन भर जाम की समस्या रहती है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए प्रवर्तन दल को लेकर निगम के अधिकारी जिनमें संपत्ति प्रभारी भोला नाथ गौतम, लेखपाल राजकुमार, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संजीव तोमर, निशांत राठी सरीखे तमाम लोग शामिल रहे।
अभियान की शुरूआत केसरगंज पुलिस चौकी से की गयी जहां सबसे ज्यादा जाम सरीखे हालात रहते हैं। यहां से निगम की टीम शहर घंटाघर के पूरे इलाके में घुमी और जहां जहां भी सड़क पर अवैध कब्जे किए हुए थे , उनका हटवाया गया। कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रवर्तन दल और थाना देहलीगेट की पुलिस फोर्स की मौजूदगी के चलते विरोध करने वाले ज्यादा हो हल्ला नहीं मचा सके।
नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि लोगों को नाले नालियों पर तथा रोड साइडों पर अवैध रूप से नहीं काविज होना चाहिए। इससे सभी को असुविधा का सामाना करना पड़ता है। जाम सरीखे हालात बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जों के खिलाफ निगम का यह अभियान जारी रहेगा।
Leave a comment