मेरठ। पानी भर जाने की खबर मिलते ही कैंट विधायक अमित अग्रवाल रात को ही भीगते हुए मौके पर पहुंच गए। लगातार हो रही झमाझम बारिश की वजह से तमाम इलाकों में पानी भर जाने के बाद कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मोर्चा संभाल लिया। देर रात वह भीगते हुए सीधे आबूलेन नाला जा पहुंचे। उनके साथ नगरायुक्त सौरभ गंगवार भी मौजूद थे। अमित अग्रवाल ने वहां के हालात का जायजा लिया। दरअसल उन्हें पता चला था कि कैंट के कुछ इलाकों में पानी जमा होने की समस्या है। आबूनाले में पानी पूरे फ्लो से नहीं चल रहा है। इसके बाद कैंट विधायक भीगते हुए मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर नगरायुक्त के निर्देश पर तुरंत ही सफाई कर्मचारियों का दल सक्रिय हो गया। दरअसल हुआ यह कि कैंट की ओर से कूडा कचरा बहकर आबूनाले में आ पहुंचा। यह कूडे कचरे की वजह से नाले का फ्लो कुछ कम हो गया। जब कचरा बाहर निकाल दिया गया तो पानी पूरे फ्लो के साथ बहने लगा। साथ ही जिन इलाकों में पानी भर जाने की शिकायत थी, वहां पानी का स्तर तेजी से कम होना शुरू हाे गया। आबूनाले का जो हिस्सा नगर निगम क्षेत्र में आता है उसकी तो भारी भरकम मशीनें लगाकर सफाई करा दी गयी है, लेकिन पीछे वाला हिस्सा जो काठ का पुल शहीद योगेन्द्र हाठ के पीछे से आ रहा है उसकी जितनी जरूरी सफाई होनी थी और जिस प्रकार से सफाई करायी जानी चाहिए थी वैसी नहीं करायी जा सकी। काठ के पुल से पहले आबूनाले के दोनों ओर जो कूडा कचरा निकाला गया वहं उठाया नहीं गया नाले के किनारे पर ही छोड़ दिया गया, जिसकी वजह से यह कचरा बारिश के पानी के साथ बहाकर आगे चला गया। इसी की वजह से सारी परेशानी हुई, लेकिन नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने अब इसको क्लीयर करा दिया है। जिसके बाद पानी पूरे फ्लो के साथ चल रहा है।
Leave a comment