Home मेरठ डा. वाजपेयी की खोज पर पीजीआई में अनुसंधान
मेरठ

डा. वाजपेयी की खोज पर पीजीआई में अनुसंधान

डा. वाजपेयी की खोज पर पीजीआई में अनुसंधान

Share
डा. वाजपेयी की खोज पर पीजीआई में अनुसंधान
Share
मेरठ। कारोना काल में लोगों की इम्यूिनटी को बूस्ट करने के लिए राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जिस स्वर्ण प्रशासन संस्कार की खोज की थी उस पर वर्तमान में लखनऊ पीजीआई में अनुसंधान किया जा रहा है। डा. वाजपेयी ने कहा कि एक चिकित्सक के रूप में मेरे लिए आज बड़ा सौभाग्यशाली दिन था कोरोना काल में एक शब्द इम्यूनिटी और उसका प्रबंधन आयुर्वेद में स्वर्ण प्राशन संस्कार जिसको मैंने राज्यसभा में जनता के समक्ष उठाकर सारे देश के सामने पहुंचने का काम किया था।यह और भी सौभाग्य की बात है कि आज पीजीआई लखनऊ में मुझे उसके आगे का अनुसंधान होता हुआ दिखाया गया। डा. वाजपेयी ने बताया कि उनके इस अनुसंधान पर डॉ विकास अग्रवाल के नेतृत्व में डॉ हर्ष और डॉ मोहित इस पर बड़े विस्तार से काम कर रहे हैं। सच तो यह है की भाग्य तो मरीज का होता है लेकिन यदि इम्यूनिटी कमजोर है और शरीर का कोई अंग शिथिल है तो मात्रवत बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को इसका प्रयोग करने पर लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि मेरे सामने एक बहुत बड़े बुजुर्ग का उदाहरण बताया गया कि हाथ पैर कॉपते थे उठ, चल नहीं पाते थे एक महीने स्वर्णप्राशन लेने के बाद आज वह अपने घर में स्वयं चलने की स्थिति में आ गए है और हाथों का कंपन भी रुक गया है। ऐसे ही उदाहरण बच्चों के बारे में बताया गया पीजीआई लखनऊ मानवता की बहुत बड़ी सेवा करेगा । उन्होंने पीजीआई को स्वर्ण प्राशन संस्कार को आधुनिक पैरामीटर पर साबित करने के लिए लिस धन्यवाद भी दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान मे डॉ अभय तिवारी का विशेष योगदान रहा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − nineteen =

Related Articles

हरिद्वार में विहिप मार्ग दर्शक मंडल की बैठक

हरिद्वार में विहिप मार्ग दर्शक मंडल की बैठक

बारिश का पानी घुस जाता है घरों में लोग घरों में कैद

बारिश का पानी घुस जाता है घरों में लोग घरों में कैद

जिला कैमिस्ट एंड ड्रगिस्त एसोसिएशन की बैठक

जिला कैमिस्ट एंड ड्रगिस्त एसोसिएशन की बैठक

तीन स्थानों पर गरजी नगर निगम की जेसीबी

तीन स्थानों पर गरजी नगर निगम की जेसीबी