Home मेरठ मौत के मांझा बेचने वालों पर DIG नैथानी सख्त
मेरठ

मौत के मांझा बेचने वालों पर DIG नैथानी सख्त

मौत के मांझा बेचने वालों पर DIG नैथानी सख्त

Share
मौत के मांझा बेचने वालों पर DIG नैथानी सख्त
Share

मेरठ। लोगों के लिए मौत का मांझा बन चुके चाइनीज मांझे के खिलाफ डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी तरह से सख्ती बरते हुए हैं। चाइनीज एवं सिंथेटिक मांझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने हेतु मेरठ परिक्षेत्र में विगत 02 वर्षों के दौरान विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की गई है। अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी एवं सघन जांच अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है । डीआईजी ने दो टूक चेतावनी जारी की है कि चाइनीज मांझे के कारोबार को किसी भी सूरत में इजाजत नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के दायरे में कठोर कार्रवाई की जाएंगी। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर रेंज में अभियान के दौरान मेरठ परिक्षेत्र में कुल 40 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा 56 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद कर उसे जब्त किया गया है । इस दौरान जनपद मेरठ मे 37 अभियोग दर्ज किये गये हैं एवं 51 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है तथा जनपद हापुड़ मे 03 अभियोग दर्ज हुए है जिनमे 05 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। जनपद बुलन्दशहर व बागपत को डीआईजी महोदय द्वारा चाइनीज मांझे के विरुद्ध शीघ्र अपेक्षित कार्यवाही करने तथा रेंज के सभी जनपदो को आगे भी अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं ।

बेहद घातक है चाइनीज मांझा

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि  “चाइनीज मांझा आमजन, विशेषकर बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों एवं पक्षियों के लिए अत्यंत घातक सिद्ध होता है। इसकी बिक्री, भंडारण एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। मेरठ रेंज में इसके विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध रूप से चाइनीज मांझे का निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आमजन से भी अपील है कि प्रतिबंधित मांझे का उपयोग न करें तथा कोई भी व्यक्ति चाइनीज मांझे का निर्माण, भंडारण, उपयोग एवं बिक्री करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =

Related Articles

जान देने वाले युवाओं को श्रद्धांजलि देने सीसीएसयू में जुटे स्टूडेंट

जान देने वाले युवाओं को श्रद्धांजलि देने सीसीएसयू में जुटे स्टूडेंट

कड़ी निगरानी में 2 से 4 जुलाई को होगी टीईटी परीक्षा

कड़ी निगरानी में 2 से 4 जुलाई को होगी टीईटी परीक्षा

वार्ड 44 को निगम की नजरें करम का है अरसे से इंतजार

वार्ड 44 को निगम की नजरें करम का है अरसे से इंतजार

इंतजार खत्म अब टीचर पा सकेंगे प्रमोशन

इंतजार खत्म अब टीचर पा सकेंगे प्रमोशन