मेरठ। न्यू मोहनपुरी और पुरानी मोहनपुरी तथा शंकर आश्रम मुख्यालय मार्ग यानि शिवाजी रोड यह भी बता दें कि न्यू मोहनपुरी में भाजपा के जनसंघ कालीन नेता व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी रहते हैं। इसके बाद भी यह वार्ड पुरासाहाल नहीं। यहां की मुख्य समस्या सीवराें को चौक होना है, जिस प्रकार की दरकार है वैसी सफाई सीवरों की नहीं हो पा रही है। हालांकि क्षेत्र की न जनता अपने पार्षद यानि उत्तम सैनी से किसी प्रकार का गिला शिकवा नहीं रखती। लोग बताते हैं कि उत्तम तो काफी अच्छा काम कर रहे हैं और जो कुछ काम नजर आ रहा है वो उत्तम सैनी के प्रयासों से ही संभव हो सका है।लोग यह भी बताते हैं कि यहां पर बगैर बारिश के ही जलभराव होता रहता है और इसके लिए सीवरों का साफ ना होना पानी की निकासी का माकूल इंतजाम ना होना मुख्य वजह है।यदि पानी की निकासी का माकूल इंतजाम नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी अपनी टीम को लगाकर करा दें तो हमेशा के लिए मुसीबत खत्म। फिर निगम अफसरों को कोई भी भी उलाहना नहीं देगा कि शंकर आश्रम यानि संघ का मुख्यालय और जनसंघ कालीन भाजपा नेता डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का इलाका है उसके बाद भी यह हाल है। पानी तक की निकासी नहीं करा पा रहे हैं अफसर।
ये हैं प्रमुख समस्याएं
नगर निगम के इस वार्ड 44 में अरसे से कई स्थानों पर सीवर लाइनें जाम हैं और कुछ सीवरों के ढक्कन खुले पड़े हैं। इससे गंदगी सड़कों और घरों तक पहुंच रही है। लोगों को बदबू और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। वार्ड की नालियों से बड़े नालों तक पानी पहुंचाने की समुचित व्यवस्था नहीं है। नतीजतन पानी सड़कों और गलियों में जमा हो जाता है। लोगों का कहना है कि दोनों तरफ बड़े नाले होने के बावजूद निकासी की व्यवस्था प्रभावी नहीं है। जलनिकासी की समस्या वर्षों पुरानी है। सीएम पोर्टल और नगर निगम में शिकायत के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिला है। सड़क किनारे फेंका गया कूड़ा नालियों में पहुंचकर उन्हें जाम कर देता है। कई जगहों पर नालियां गंदगी से भरी मिलीं।सीवर लाइनें जाम हैं और कुछ सीवरों के ढक्कन खुले पड़े हैं। कि नालों में कूड़ा भर जाने से वे हमेशा जाम रहते हैं। बदबू के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इससे गंदगी सड़कों और घरों तक पहुंच रही है। लोगों को बदबू और संक्रमण का खतरा बना रहता है। इससे बदबू फैलती है और जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। वार्ड की मुख्य सड़कें कई जगह से टूटी हुई हैं। सड़क किनारे कूड़ा जमा है, जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है। कई हैंडपंप उखड़े पड़े हैं और नालियों में कूड़ा भरने के कारण पानी का निकास बाधित हो रहा है। वार्ड में अनेक स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। अंधेरा पसरा रहता है।
Leave a comment