मेरठ। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो जैन आर्यिका श्री श्रुतमती माताजी एवं श्री उपशममती माताजी की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गयी। इस भीषण दुर्घटना से सम्पूर्ण जैन समाज में शोक और भारी आक्रोश है। सकल जैन समाज ने घटना को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को भेजे गए ज्ञापन में पूरे देश में पद विहार कर रहे जैन साधु-साध्वियो की सुरक्षा का प्रोटोकोल सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कड़े निर्देश जारी करने की मांग की है, जिससे कि इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो । मध्य प्रदेश के रीवा जिले में यह हादसा उस वक्त हुआ जब दो जैन आर्यिका श्री श्रुतमती माताजी एवं श्री उपशममती माताजी पद विहार पर थीं। उसी दौरान एक तेज रफ़्तार कार ने साध्वियों को टक्कर मारी और ड्राइवर बिना रुके कार लेकर भाग गया। ज्ञापन में कहा गया है कि जैन साधु पूर्णत: अपरिग्रही होते हैं और वे आजीवन पैदल ही पद विहार करते हैं। इस भीषण दुर्घटना से सम्पूर्ण जैन समाज में शोक और भारी आक्रोश है।
ज्ञापन देने वालों में सकल जैन समाज के सुरेश जैन रितुराज, प्रवक्ता सुनील जैन, उदीप कुमार, अमित जैन, विनीत जैन आदि भी शामिल रहे। ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल को सौंपा गया।
Leave a comment