Home Uncategorized दोबारा से जंग के मुहाने पर जा पहुंचे हैं ईरान व यूएस
Uncategorized

दोबारा से जंग के मुहाने पर जा पहुंचे हैं ईरान व यूएस

दोबारा से जंग के मुहाने पर जा पहुंचे हैं ईरान व यूएस

Share
दोबारा से जंग के मुहाने पर जा पहुंचे हैं ईरान व यूएस
Share

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की कोई सूरत नजर नहीं आ रही है। दोनों ही देश बातचीत से लगातार दूर होते जा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति की धमकी के बाद ईरान की ओर से बेहद तीखा पलटवार किया गया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि अमेरिका से बातचीत से इनकार करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने साफ किया कि ईरान सम्मान के साथ वार्ता करेगा, लेकिन अपने राष्ट्रीय हितों और अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा। इससे हले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को जल्द फैसला लेने की धमकी दी थी। पश्चिमी मीडिया का दावा है कि दोनों मुल्क बातचीत नहीं जंग की ओर बढ़ रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान के लिए समय निकलता जा रहा है और उन्हें जल्दी कदम उठाने चाहिए। नहीं तो उनका कुछ भी नहीं बचेगा। समय बहुत अहम है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई चेतावनी जारी की, क्योंकि यूरेनियम भंडार, प्रतिबंधों में राहत और पश्चिम एशिया में महीनों से जारी संघर्ष के बाद मुआवजे को लेकर बातचीत रुकी हुई है। लेकिन सबसे बड़ी रूकावट ईरान का एटमी प्रोग्राम है। पहले ईरान इस पर कुछ नरम था, लेकिन बाद में ट्रंप के बदले अंदाज ने ईरानियों का रूख भी बदल दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए ईरानी मिसाइलों की निगेहबानी में फंसे स्ट्रेट होर्मूज को खुलवाना गले की फांस बना हुआ है। ट्रंप के चीन दौरे के बाद अमेरिकियों की अब रही सही उम्मीदें भी खत्म हो गयी हैं। चीन ने साफ कर दिया कि वह ईरान पर किसी भी प्रकार का गलत प्रेशर नहीं डालेगा। दरअसल स्ट्रेट हाेर्मूज भले ही दुनिया के लिए बंद हो, लेकिन चीनी जहाजों की वहां से आवाजाही बेरोकटोक जारी है।

गाजा में नरसंहार के हालात

गाजा में इजरायली बमबारी से नरसंहार के हालात बने हुए हैं। हालांकि अमेरिका हमलों को बचाव करते हुए बयान दे रहा है कि इजरायल को अपनी सुरक्षा का अधिकार है, लेकिन ईरान और दुनिया के ज्यादातर देश गाजा में इजरायली कार्रवाई को नरसंहार बता रहे हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लेबनान में मरने वालों की संख्या तीन हजार के पार जा चुकी है। गाजा शहर पूरी तरह से कब्रिस्तान बन चुका है। उसको दोबारा पुरानी सूरत में लाने के लिए अथाह धन और समय की जरूरत है। लेकिन दुनिया के तमाम देशों की पहली प्राथमिकता गाजा पर इजरायली हमलों का रोकना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

Related Articles

कायम की ईमानदारी की मिसाल

कायम की ईमानदारी की मिसाल

सीडीओ के ठेकेदार को सख्त निर्देश दूर हो परेशानी

सीडीओ के ठेकेदार को सख्त निर्देश दूर हो परेशानी

निगम के 11 में 8 रैन बसरों पर डाला ताला

निगम के 11 में 8 रैन बसरों पर डाला ताला

दो टूक! तारीख पे तारीख स्वीकार्य नहीं

दो टूक! तारीख पे तारीख स्वीकार्य नहीं