Home मेरठ एलएलआरएम मेडिकल में इंटरनेशनल कंगारू मदर डे
मेरठ

एलएलआरएम मेडिकल में इंटरनेशनल कंगारू मदर डे

एलएलआरएम मेडिकल में इंटरनेशनल कंगारू मदर डे

Share
एलएलआरएम मेडिकल में इंटरनेशनल कंगारू मदर डे
Share

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल में इंटरनेशनल कंगारू मदर डे मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश एनएनएफ के तत्वावधान में बाल एवम शिशु रोग विभाग, मेडिकल कॉलेज मेरठ द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं, विशेषकर कम वजन एवं समयपूर्व जन्मे शिशुओं के लिए कंगारू मदर केयर के महत्व के प्रति जागरूक किया जाना है। बाल एवम शिशु रोग विभाग की ओर से एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के पोस्ट नेटल वार्ड एवं मैटरनिटी वार्ड में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक

यह प्रस्तुति नर्सिंग स्टाफ टीम सुचिता, निशु एवं उज्ज्वला द्वारा की गई, जिसमें केएमसी के लाभों को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माताओं एवं परिजनों को बताया गया कि कंगारू मदर केयर नवजात शिशुओं के तापमान को नियंत्रित रखने, स्तनपान को बढ़ावा देने तथा शिशु एवं माता के भावनात्मक संबंध को मजबूत बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का नेतृत्व बाल एवम शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा वर्मा द्वारा किया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. रवि चौहान, डॉ सुरूचि, डॉ. आयशा सैफी, डॉ. तूबा कमर एवं सहित लगभग 60 प्रसूता माताएं, 20 नर्सिंग स्टाफ एवं 20 पीडियाट्रिक रेजिडेंट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनुपमा वर्मा ने कहा कि ‘कंगारू मदर केयर केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि मां और शिशु के बीच स्नेह, सुरक्षा एवं विश्वास का सबसे सशक्त माध्यम है तथा ‘हर नवजात को मां का स्पर्श और देखभाल मिले, यही स्वस्थ भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उक्त कार्यक्रम के सुगम संचालन हेतु प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने बाल रोग विभाग को शुभकामनाएं दीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 8 =

Related Articles

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” की कार्यशाला

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” की कार्यशाला

उपराज्यपाल से श्रीनगर में शिष्टाचार भेंट

उपराज्यपाल से श्रीनगर में शिष्टाचार भेंट

पार्षदों ने ही खोल दी निगम की बद इंतजामी की पोल

पार्षदों ने ही खोल दी निगम की बद इंतजामी की पोल

भाजपा के मंडल प्रभारियों की सूची जारी

भाजपा के मंडल प्रभारियों की सूची जारी