Home Delhi जोसेफ विजय ने ली सीएम पद की शपथ
Delhi

जोसेफ विजय ने ली सीएम पद की शपथ

जोसेफ विजय ने ली सीएम पद की शपथ

Share
जोसेफ विजय ने ली सीएम पद की शपथ
Share
नई दिल्ली। जोसेफ विजय ने तामिलनाडू के नए मुख्यमंत्री की शपथ ली है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें शपथ दिलायी। आज सुबह विजय ने सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ ली उनके साथ टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेताओं सहित नौ अन्य लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। समारोह में कांग्रेस सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। विजय के साथ नौ और लोगों मंत्री पद की शपथ ली है, इनमें ‘बुसी’ एन आनंद, आधव अर्जुना, केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, सीटीआर निर्मलकुमार, ए राजमोहन, टी. के. प्रभु और एस कीर्तना शामिल हैं। विजय कांग्रेस के सहयोग से गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। राज्यपाल ने विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने का निर्देश भी दिया है। जोसेफ विजय की शपथ के साथ ही तामिलनाडू राज्य की राजनीति में आज नए युग का सूत्रपात हुआ है। इसके साथ ही राज्य में लगभग छह दशकों से जारी दो प्रमुख द्रविड़ दलों डीएमके और एआईएडीएमके के बारी-बारी से सत्ता में आने का दौर समाप्त हो गया। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शनिवार को को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 निर्वाचित विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था।

कमल हासन ने बोले

कमल हासन ने विजय को शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा है कि , “उम्मीद करता हूं कि टीवीके अध्यक्ष, माननीय मुख्यमंत्री मेरे भाई विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु राज्य चमके। यह नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। मैं दिल से अपनी शुभकामनाएं देता हूं। ” शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन, तमिल एक्ट्रेस सनम शेट्टी समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। इसके अलावा, विजय को जिन दलों ने समर्थन दिया है, उनके नेता भी समारोह में पहुंचे हैं। शपथ ग्रहण समारोह की वजह से शहर के मुख्य स्थानों और कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है। गौरतलब है कि टीवीके को समर्थन देने वाले दलों में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग शामिल हैं।  
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 1 =

Related Articles

विजय होंगे तामिलनाडू के अगले सीएम

विजय होंगे तामिलनाडू के अगले सीएम

अमेरिका के तीन युद्धक विध्वंसक जहाजों पर हमला

अमेरिका के तीन युद्धक विध्वंसक जहाजों पर हमला

स्ट्रेट होर्मूज पर यूएस की हिमाकत से चीन खफा

स्ट्रेट होर्मूज पर यूएस की हिमाकत से चीन खफा

व्योम ने बनाया कीर्तिमान लगातार चौथा गोल्ड

व्योम ने बनाया कीर्तिमान लगातार चौथा गोल्ड