Home Delhi विजय होंगे तामिलनाडू के अगले सीएम
Delhi

विजय होंगे तामिलनाडू के अगले सीएम

विजय होंगे तामिलनाडू के अगले सीएम

Share
विजय होंगे तामिलनाडू के अगले सीएम
Share
नई दिल्ली। आखिरकार तय हो गया कि थालापति विजय ही तमिलानडू के अगले सीएम होंगे। उन्होंने आज राज्यपाल पाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए ज़रूरी विधायकों से ज़्यादा (120) का समर्थन मिलने के बाद टीवीके नेता विजय तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मिलने लोक भवन गए थे। 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीती हैं, चूंकि विजय, जिन्होंने दो सीटें जीती हैं, उनको एक सीट से इस्तीफ़ा देना होगा, इसलिए टीवीके की संख्या 107 रह जाएगी। उस समय सदन की संख्या घटकर 233 हो जाएगी, बहुमत के लिए 117 सदस्यों के समर्थन जरूरी है। कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं, वहीं सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और आईयूएमएल ने दो-दो सीटें जीती हैं. इस तरह से अब टीवीके के साथ 121 सीटों का आंकड़ा हो चुका है जो बहुमत के लिए ज़रूरी आंकड़े से ज़्यादा है। तमाम दल विजय के साथ हैं। एएमएमके पार्टी के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने राज्यपाल से मिलकर टीवीके नेताओं पर उनके इकलौते विधायक की होर्स ट्रेडिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। दिनाकरन ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात की। टीटीवी दिनकरन ने एक वीडियो का ज़िक्र करते हुए कहा, “विधायक कामराज को पत्र देते हुए दिखाने वाला वीडियो किसने बनाया? उन्हें बताना चाहिए कि यह कहां बनाया गया था। पत्र इसलिए दिया था क्योंकि अगर पलनीस्वामी सरकार बनाते तो इसकी ज़रूरत पड़ती, जिन लोगों ने पत्र की प्रति दी, उन्होंने मूलपत्र क्यों नहीं दिया? मूल पत्र कहां है? अगर उन्होंने मेरी सहमति से पत्र दिया था, तो उन्हें इसका सबूत देना चाहिए।”

समर्थन का एलान

राज्यपाल से मुलाक़ात के दौरान विजय ने वीसीके और आईयूएमएल पार्टियों का समर्थन पत्र पेश किया था। विजय ने बहुमत के आधार पर सरकार बनाने का दावा किया था। इससे पहले शनिवार शाम तमिलनाडु में कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम के बाद वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने भी टीवीके को समर्थन देने का एलान किया था। हालांकि भाजपा का प्रयास था कि वहां कुछ भी कर विजय की सरकार को बनने से रोका जाए, लेकिन जब पूरा विपक्ष एकजुट हुआ तो भाजपा को बैकफुट पर आना पड़ा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 9 =

Related Articles

जोसेफ विजय ने ली सीएम पद की शपथ

जोसेफ विजय ने ली सीएम पद की शपथ

अमेरिका के तीन युद्धक विध्वंसक जहाजों पर हमला

अमेरिका के तीन युद्धक विध्वंसक जहाजों पर हमला

स्ट्रेट होर्मूज पर यूएस की हिमाकत से चीन खफा

स्ट्रेट होर्मूज पर यूएस की हिमाकत से चीन खफा

व्योम ने बनाया कीर्तिमान लगातार चौथा गोल्ड

व्योम ने बनाया कीर्तिमान लगातार चौथा गोल्ड