Home मेरठ मेडिकल में ‘स्किल लैब’ का उद्घाटन
मेरठ

मेडिकल में ‘स्किल लैब’ का उद्घाटन

मेडिकल में 'स्किल लैब' का उद्घाटन

Share
मेडिकल में 'स्किल लैब' का उद्घाटन
Share

मेरठ। उत्तर भारत के सबसे प्रतिष्ठित एलएलआरएम मेडिकल कालेज के एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों हेतु एक अत्याधुनिक ‘स्किल लैब’ (कौशल प्रयोगशाला) का भव्य उद्घाटन प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता,उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक,एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एस के पालीवाल, डीन डॉ योगेश मणिक तथा मुख्य समन्वयनक डॉ नेहा सिंह के द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने बताया कि एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के कोर्स कैरिकुलम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, यह लैब छात्रों को आर्टिफिशियल मॉडल और आधुनिक सिमुलेशन तकनीकों के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी।
उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक ने बताया कि इसका उद्देश्य एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की विशेषज्ञता बढ़ाना और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ एस के पालीवाल ने स्किल लैब की मुख्य विशेषताओ के बारे में बताया कि यह लैब में हाई-टेक मैनीकिन (Mannequins) और सिमुलेटर उपलब्ध हैं, जो वास्तविक रोगियों जैसी स्थितियां उत्पन्न करते हैं।डीन डॉ योगेश मणिक ने कहा कि इससे। छात्रो को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलने में आसानी होगी व छात्र नियंत्रित वातावरण में 35 से अधिक बुनियादी और उन्नत नैदानिक (Clinical) कौशल सीख सकेंगे।

मुख्य समन्वयक डॉ नेहा सिंह ने विशेषज्ञ देखरेख के संबंध में बताया कि वरिष्ठ फैकल्टी और योग्य प्रशिक्षकों की देखरेख में छात्र बार-बार कौशल का अभ्यास कर सकेंगे, लैब में विभिन्न अनुभाग, जैसे- लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर और सिमुलेशन स्टेशन आदि स्थापित हैं। यह स्टूडेंट के लिए बेहद कारगर साबित होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 15 =

Related Articles

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

लाखों कांवड़ और करोड़ों मन्नत सब कुछ शिवमय

लाखों कांवड़ और करोड़ों मन्नत सब कुछ शिवमय

हादसों के लिए भी याद की जाएंगी कांवड़ यात्रा

हादसों के लिए भी याद की जाएंगी कांवड़ यात्रा

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा