सुरक्षा तार-तार, बेबस नजर आए सुरक्षा कर्मचारी, घटना के वक्त डा. साेमेन्द्र तोमर मौजूद थे घर में, सैक्टर दो तीन व चार की सौ से ज्यादा महिलाएं पहुंचीं
मेरठ। योगी सरकार में प्रभावशाली और मेरठ भाजपा में बेहद कदावर माने जाने वाले प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर के मकान पर शुक्रवार की शाम को आवास विकास परिषद के नोटिसों से परेशान महिलाओं ने धाबा बोल दिया। शास्त्रीनगर सैक्टर ए स्थित राज्यमंत्री के आवास में महिलाएं नारेबाजी करती हुई दाखिल हो गयीं। पहले वाे काफी देर तक आवास के बाहर रोड पर हंगामा करती रहीं। उसके बाद हंगामा करते हुए भीतर दाखिल हो गयीं। वहां जमकर नारेबाजी की। राज्यमंत्री के घर में घुसकर हंगामा और नारेबाजी की इस घटना ने पुलिस प्रशासन की योगी सरकार के मंत्री व उनके परिवार की सुरक्षा के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी। सुरक्षा को लेकर सामने आयी इस लापरवाही से मेरठ से लेकर लखनऊ तक के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही महिलाओं ने डा. सोमेन्द्र तोमर को घेरा हुआ है।
जिस वक्त यह सारा वाक्या हुआ उस वक्त प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर अपने आवास पर ही मौजूद बताए जाते हैं। हालांकि उनका महिलाओं से व्यवहार बेहद संयमित और मृदुल रहा। जब डा. सोमेन्द्र तोमर कक्ष से बाहर आए और महिलाओं के बीच पहुंचे ताकि उनकी बातें सुन और समझ सके तो वहां नारेबाजी शुरू कर दी गयी। हालांकि महिलाओं का कहना कि ऐसा नहीं कि राज्यमंत्री को जानकारी नहीं। पहले सैक्ट्रल मार्केट का कांप्लैक्स संख्या 661/6, फिर सैंट्रल मार्केट की 44 दुकानें और उसके बाद अब सैक्टर दो में आवास विकास परिषद के सैटबैक के नोटिस, उसके बाद सैक्टर एक से लेकर सैक्टर 11 तक कुल 815 भवनों को सैटबैक के नोटिस दे दिए हैं।
तोड़फोड़ की तैयारी
महिलाओं ने बताया कि जो नोटिस दिए गए हैं उनकी मियाद पूरी हो चुकी है। 8 मई अंतिम तारीख थी। आवास विकास परिषद के स्टाफ ने दो दिन पहले आकर चेतावनी भी दी थी कि खुद अपने सैटबैक तोड़ दे नहीं तो आवास विकास परिषद ने तोड़ से खर्चा भी वसूला जाएगा। सैक्टर दो की जो महिलाएं धरने से सांसद अरुण गोविल ने उठा दी थीं वो एक दिन पहले फिर से धरने पर बैठे गयीं। और सैक्टर तीन चौराहे पर महिलाओं के धरने का आज चौथा दिन है। शाम को इन महिलाओं का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने सीधे राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर के आवास पर धाबा बोल दिया। वहां हंगामा चल रहा है।
Leave a comment