Home मेरठ शिवसेना निकालेगी क्रांति रैली
मेरठ

शिवसेना निकालेगी क्रांति रैली

शिवसेना निकालेगी क्रांति रैली

Share
शिवसेना निकालेगी क्रांति रैली
Share
मेरठ, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे जिला व महानगर कार्यकारणी की बैठक छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर जिला प्रमुख संदीप गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में निर्णय लिया गया कि क्रांति दिवस के अवसर पर शिवसेना कार्यालय से एक क्रांति रैली का आयोजन किया जायेगा। रैली के माध्यम से शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पहुंच कर उन पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 10 मई 1857 की क्रांति के शहीदों को याद किया जाएगा। रैली ट्रू व्हीलर वाहनों से निकाली जाएगी।इस मौके पर शिव सेना के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने तैयारियों की ना केवल देर तक समीक्षा की बल्कि उन्होंने सभी को जो दायित्व सौेंपे गए हैं उस कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेरठ एक क्रांति धरा है। शिवसेना इस पावन भूमि का बहुत सम्मान करती है। क्रांतिधरा पर १० मई को जो भी कार्यक्रम होंगे उनको भव्यता प्रदान की जानी चाहिए।

ये रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर, अवनीश आर्य, पंकज गुप्ता, शौकत सलमानी, मुकेश वर्मा, आकाश कन्नौजिया, अशोक चतुर्वेदी, जसवीर सिंह, प्रेम शंकर, शाहिद , मुजाहिद, प्रदीप, रजत सिंह, मदन सक्सेना, आदेश चौधरी, अशरफ, इरशाद, अकरम सोम आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 16 =

Related Articles

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

लाखों कांवड़ और करोड़ों मन्नत सब कुछ शिवमय

लाखों कांवड़ और करोड़ों मन्नत सब कुछ शिवमय

हादसों के लिए भी याद की जाएंगी कांवड़ यात्रा

हादसों के लिए भी याद की जाएंगी कांवड़ यात्रा

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा