Home Delhi एयरकंडीशन में ब्लॉस्ट 9 जिदंगी हुई खाक
Delhi

एयरकंडीशन में ब्लॉस्ट 9 जिदंगी हुई खाक

एयरकंडीशन में ब्लॉस्ट 9 जिदंगी हुई खाक

Share
एयरकंडीशन में ब्लॉस्ट 9 जिदंगी हुई खाक
Share
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में आज तड़के करीब चार बजे दर्दनाक आग हादसे में 9 लोगों की जिनमें एक बच्चा भी शामिल है जल जाने की वजह से मौत हो गयी है। मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। फायर ब्रिगेड और बचाव दल का रविवार देर शाम तक ऑपरेशन काे अंजाम देते रहे। शाम करीब चार बजे भी एक फ्लैट से जली हुई बॉडी बरामद हुई है।

एसी ब्लास्ट से लगी आग

विवेक विबहार के इस अपार्टमेंट में रहने वालों ने बताया कि हादसा रविवार तडके चार बजे हुआ। अपॉटमेंट के चौथे फ्लोर पर विपिन जैन और अरविंद जैन के अलग अलग फ्लैट में परिवार रहते हैं। विपिन जैन के फ्लैट के पिछले हिस्से में लगे एयरकंडीशन में अचानक ब्लॉस्ट के बाद आग लग गयी। आग तेजी से पूरे घर में फैलने लगी। जिस वक्त ब्लास्ट हुआ परिवार के लोग सो रहे थे। जब उनकी आंखें खुली तो पूरा घर आग का गोला बन चुका था। संभवत शार्ट सर्किट हुआ जिससे आग लगी। इस परिवार में एक बच्चा समेत पांच लोगों रहते थे सभी की मौत हो गयी। दूसरे फ्लैट में अरिवंद जैन का परिवार रहता था, उसके परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी।

फायर ब्रिगेड पहुंची

आग हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गयीं। तब तक आसपास के सैकडों लोग मौके पर जमा हो चुके थे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने किसी प्रकार से फ्लैट की लोहे की जालियां और लॉक काटकर आग पर काबू पाया जब आग शांत हुई तो फ्लैट में पांच डेड बॉडी मिलीं। दूसरे फ्लैट के लोग आग से बचने के घर से बाहर तक तो निकल आए थे, लेकिन आग ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। इस फ्लैट के लोग खुद को बचाने के लिए पहली मंजिल तक पहुंचे और एक शख्स की लाश जीने के पास मिली। बचाव दल में सुबह 9 डेड बॉडी बरामद कर ली थीं। पूरे दिन यह ऑपरेशन चला। शाम करीब चार बजे एक और डेड बॉडी दूसरे फ्लैट से मिली। मौके पर आला अफसर भी पहुंच गए थे। बचाव दल ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि बिल्डिंग में सो रहे लोगों को अपनी जान बचाने का मौका तक नहीं मिला। किसी का शव बेड पर मिला तो कोई सीढ़ियों पर खाक पाया गया।

बीस लोग गंभीर झुलसे

आग के इस हादसे में अपार्टमेंट में रहने वाले बीस लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें से ज्यादातर की हालत नाजुक बनी हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयंकर थी ओर तेजी से फैली। जो लोग हादसों के शिकार हुए हैं उनके रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए हैं। मरने वालों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। सभी का पोस्टमार्टम पहले कराया गया है। इस हादसे से इलाके में माहौल बेहद गमगीन हे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Related Articles

बंगाल में किसकी होगी इस बार सरकार

बंगाल में किसकी होगी इस बार सरकार

रूस-यूक्रेन युद्ध में चीन “शांति दूत” बनने पर उतारू

रूस-यूक्रेन युद्ध में चीन "शांति दूत" बनने पर उतारू

यूएस नॉकाबंदी से ईरान मं भारी आर्थिक संकट

यूएस नॉकाबंदी से ईरान मं भारी आर्थिक संकट

अमेरिका के 28 अरब डॉलर के हथियार ईरान ने किए बेकार

अमेरिका के 28 अरब डॉलर के हथियार ईरान ने किए बेकार