Home मेरठ महिला नेत्री हिरासत में कांग्रेसियों ने घेरा थाना
मेरठ

महिला नेत्री हिरासत में कांग्रेसियों ने घेरा थाना

Share
महिला नेत्री हिरासत में कांग्रेसियों ने घेरा थाना
Share
मेरठ। शहर कांग्रेस की महिला नेत्री रीना शर्मा को धरना स्थल से हिरासत में लेना पुलिस को महंगा पड़ा गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को लेकर थाने पर चढ़ाई कर दी। जिसके चलते पुलिस को रीना शर्मा को थाने से ही छोड़ना पड़ा। जब तक पुलिस ने कांग्रेस नेत्री को रिहा नहीं कर दिया तब तक तमाम कांग्रेसियों के साथ रंजन शर्मा नौचंदी थाने में ही मौजूद रहे। इससे पहले सेंट्रल मार्केट में रंजन शर्मा और दूसरे कांग्रेसियों की पुलिस अफसरों से रीना शर्मा को हिरासत में लिए जाने को लेकर लंबी बहस हुई। रंजन शर्मा का कहना था कि राजनीतिक दलों का यह लोकतांत्रिक अधिकार है कि यदि कोई मजलूम जुर्म के खिलाफ आवाज उठा रहा है तो उसका साथ दें। यही तो लोकतंत्र है। इस पर पुलिस अफसरों ने हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को सही ठहराने के का प्रयास करते हुए कहा कि वो तो वीडियो बनवा रही थीं। इस पर रंजन शर्मा ने कहा वीडियो तो आप भी बनवा रहे हैं। पुलिस वाले तो अब छोटी-छोटी बातों का वीडियो बनाने लगते हैं। मेरी आपसे बात हो रही है आप इस बात का भी वीडियो बनवा रहे हैं। तमाम पहरों के बावजूद कांग्रेसी धरना स्थल पर पहुंचे और बाद में वो सभी नौचंदी थाना जा पहुंचे। वहां काफी देर तक बहसा-बहासी के बाद पुलिस को रीना शर्मा को रिहा करना पड़ गया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =

Related Articles

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान