पोखड़ा क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग का बड़ा एक्शन
पौड़ी गढ़वाल,
विकासखंड पोखड़ा में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को देखते हुए वन विभाग ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने समस्या पैदा कर रहे गुलदार को पकड़ने या आवश्यकता पड़ने पर मार गिराने के आदेश दे दिए हैं।
डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत गुलदार को पिंजरे में कैद करने, ट्रैंकुलाइज करने या अंतिम विकल्प के रूप में नष्ट करने की अनुमति जारी कर दी गई है। यह आदेश एक माह तक प्रभावी रहेगा।
क्षेत्र में तीन पिंजरे, 20 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। दो लाइसेंसधारी शिकारी और ड्रोन की मदद से गुलदार की निगरानी की जा रही है।
बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम
6 अप्रैल तक सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
स्कूल खुलने के बाद वन और राजस्व टीम के जवान बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ेंगे।
वन विभाग ने पालतू मवेशियों के लिए चारा-पत्ती की भी व्यवस्था की है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि सतर्क रहें और वन विभाग की टीमों का सहयोग करें।
Leave a comment