Home उत्तराखंड कैंची के हमले से युवक हुआ घायल, दुकान में की तोड़फोड़
उत्तराखंडपौड़ी

कैंची के हमले से युवक हुआ घायल, दुकान में की तोड़फोड़

Share
Share

पौड़ी। मंडल मुख्यालय के जेल गधेरे में नाई की दुकान चलाने वाले युवक व एक स्थानीय युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनो युवाओं के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान नाई की दुकान चलाने वाले युवक ने कैंची से दूसरे युवक पर हमला कर दिया। जिससे युवक के कान के पास घाव हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली में आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। वहीं, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक की दुकान मे भी तोड़फोड़ कर दी।
गुरुवार की दोपहर को शहरनिवासी एक युवक व जेल गधेरे में नाई की दुकान चलाने वाले युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान नाई की दुकान चलाने वाले युवक ने दूसरे युवक पर कैंची से हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली में पीड़ित युवक के साथ भीड़ जमा हो गई। भीड़ आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गई। वहीं, थोड़ी देर बाद भीड़ ने आरोपी की दुकान में तोडफोड कर दी। जिससे कुछ देर के लिए शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से घबराएं आसपास के दुकानदारों ने भी अपनी दुकाने बंद कर दी। घटना से आक्रोशित पीड़ित युवक के परिजनों व लोगों ने भी दुकान के सामने प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं, बढ़ते तनाव को देखते हुए दुकान के बाहर पुलिसबल तैनात कर दिया गया।

मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
पौड़ी। गुरुवार को जेल गधेरे के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के चलते मारपीट की घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि
पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। बताया कि मामले में अब्दुल राऊफ (उम्र-61 वर्ष) पुत्र शफीक अहमद, नि0- अपर बाजार, मुज्जमिल (उम्र-51 वर्ष) पुत्र शफीक अहमद, अपर बाजार, मो. जायद (उम्र-18 वर्ष) पुत्र मुज्जमिल, अपर बाजार, मो. आकिफ (उम्र-23 वर्ष) पुत्र अब्दुल राऊफ, अपर बाजार को गिरफ्तार किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =