Home Delhi चीनी शिप ने निकाली ट्रंप के दावों की हवा
Delhi

चीनी शिप ने निकाली ट्रंप के दावों की हवा

चीनी शिप ने निकाली ट्रंप के दावों की हवा

Share
चीनी शिप ने निकाली ट्रंप के दावों की हवा
Share
नई दिल्ली। चीन ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाकेबंदी की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए अपने तेल टैंकर को गुजारकर उनके दावों की हवा निकाल दी है। अमेरिकी धमकियों के बावजूद चीनी टैंकर का सुरक्षित निकलना यह बताता है कि अमेरिकी दबाव उतना असरदार नहीं दिख रहा है। स्ट्रेट हाेर्मूज से तेल और गैस से लदे तीन शिप स्ट्रेट हार्मूज से पार कराकर चीन ने अमेरिका के स्ट्रेट होर्मूज के बंदरगाहों की नॉकाबंदी और स्ट्रेट होर्मूज से निकलने वाले शिप को डूबो देने के दावों की हवा निकालकर रख दी है। चीन के तीन शिप मंगलवार को स्ट्रेट हार्मूज से पार हुए और अमेरिन नेवी के कमांडर उन्हें खरोच तक नहीं लगा सके। स्ट्रेट हार्मूज से कई दूसरे देशों कें शिप भी सामान लेकर पार हुए हैं, लेकिन ये सभी ईरान की अनुमति से ही संभव हो सका।

ट्रंप का दावा पूरी तरह से सीज

चीन के शिप भले ही स्ट्रेट हार्मूज से निकल गए हों, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि उन्होंने स्ट्रेट हाेर्मूज से निकलने वाले सभी रास्ते पूरी तरह से सीज कर दिए हैं। यदि कोई शिप स्ट्रेट हार्मूज से होकर निकलेगा तो उसको अमेरिक नेवी डूबो देगी। इसके इतर ट्रंप ने यह भी कहा है कि अब ईरान के साथ लड़ाई खत्म् होने वाली है। अब सीज फायर बढ़ाने की नौबत नहीं आएगी।

अमेरिका का बेटल शिप खदेड़ा

ईरानी बंदरगाह की ओर बढ़ रहे अमेरिका नेवी शिप को ईरान के कमांडरों ने ख्देड़ दिया। यह बेटलशिप जब ईरानी सीमा के करीब आया तो उसी समय रेडियाे से जारी किए गए मैसेज में चेतावनी दी गयी कि अमेरिकन नेवी ने ईरानी जल सीमा में प्रवेश किया तो उसको डूबो दिया जाएगा। इसके बाद अमेरिकन नेवी शिप हिन्द महासागर की ओर मुड़ गया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 2 =

Related Articles

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी