Home मेरठ देर रात छापों के बाद कांग्रेसी हाउस अरेस्ट
मेरठ

देर रात छापों के बाद कांग्रेसी हाउस अरेस्ट

देर रात छापों के बाद कांग्रेसी हाउस अरेस्ट

Share
देर रात छापों के बाद कांग्रेसी हाउस अरेस्ट
Share
मेरठ। ललिता गौतम के परिजनों से मिलने का एलान करने के बाद आधी रात के बाद पुलिस फोर्स ने कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापे मारी की। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच रहा। देर रात करीब एक बजे पुलिस फोर्स शहर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा के ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर अचानक जा पहुंची। भारी पुलिस फोर्स को देखकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस वालों ने कॉल बैल बजायी तो रंजन शर्मा ने गेट खोला। सामने पुलिस फोर्स मौजूद थी। पुलिस वालों ने रंजन शर्मा से कहा कि वो हाउस अरेस्ट हैं वो घर से निकल नहीं सकेंगे। इसी तर्ज पर कांग्रेस नेत्री रीना शर्मा के आवास पर भी देर रात भारी पुलिस फोर्स जा पहुंची। इनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थीं। रीना शर्मा ने ललिता गौतम के परिजनों से मिलने का एलान किया था। पुलिस वालों ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिए जाने की जानकारी दी। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अवनीश काजा के आवास पर भी पुलिस वाले पहुंचे। उन्हें भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

कांग्रेसी भड़के

पुलिस की हाउस अरेस्ट कार्रवाई पर कांग्रेसियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पीसीसी के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह व एडवोकेट शक्ति सिंह ने पुलिस की हाउस अरेस्ट कार्रवाई को लोकतंत्र की आवाज दबाने की संज्ञान दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन किया जाना राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिकअधिकार है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 2 =

Related Articles

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें