Home मेरठ महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन
मेरठ

महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन

महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन

Share
महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन
Share

मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) ने पेट्रोल-डीजल, घरेलू एवं वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी गैस की कीमतों में कमी, उत्तर प्रदेश में बिजली के बिलों पर लगाए गए 10′ ईंधन अधिभार को वापस लेने तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को जिला प्रशासन की मार्फत ज्ञापन प्रेषित किया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी कमिश्ररी पर जुटे और वहां से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में तत्काल कमी की जाए। घरेलू एलपीजी गैस पर पर्याप्त सब्सिडी बहाल कर आम जनता को राहत प्रदान की जाए। वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम कम किए जाएं, ताकि छोटे व्यापारी, होटल व्यवसायी तथा लघु उद्योग राहत प्राप्त कर सकें। उत्तर प्रदेश में बिजली के बिलों पर लगाए गए 10′ ईंधन अधिभार को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। परिवहन लागत कम करने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे सब्जियों, राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण स्थापित हो सके।
महंगाई के साइड इफैक्ट
लोकेश अग्रवाल ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक प्रभाव मध्यम वर्ग, निम्न आय वर्ग, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों एवं आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो व्यापार, रोजगार एवं जनजीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। इस गंभीर जनहित के विषय का संज्ञान लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार को आवश्यक एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दे, जिससे बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण हो तथा आम जनता एवं व्यापार जगत को राहत मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 6 =

Related Articles

शिवसेना ने की महाआरती व हनुमान चालीसा

शिवसेना ने की महाआरती व हनुमान चालीसा

श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा की गोष्ठी

भाजपा की श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गोष्ठी

SD सदर में टीचरों की भर्ती पर DIOS की रोक

SD सदर में टीचरों की भर्ती पर DIOS की रोक

बारिश से गर्मी से राहत जलभराव में फंसे लोगों का निकला पसीना

बारिश से गर्मी से राहत जलभराव में फंसे लोगों का निकला पसीना