Home Delhi ईधन महंगा यात्री भी नहीं मिल रहे उड़ानों में भारी कटौती
Delhi

ईधन महंगा यात्री भी नहीं मिल रहे उड़ानों में भारी कटौती

ईधन महंगा यात्री भी नहीं मिल रहे उड़ानों में भारी कटौती

Share
ईधन महंगा यात्री भी नहीं मिल रहे उड़ानों में भारी कटौती
Share
नई दिल्ली। भारती की बड़ी एयरलाइंस एयर इंडिया भी महंगाई से त्राहि-त्राहि कर उठा है। लोगों ने शायद विदेश दौरे कम कर दिया और रही सही कसर ईंधन के महंगे होने से पूरी कर दी है। इन दो फक्टर्स के चलते एयर इंडिया ने अपनी इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानों में कटौती का एलान किया है। परिचालन लागत बढ़ने से एयरलाइन को 1 जून से आगामी 90 दिनों के लिए घरेलू उड़ानों में 15% और कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती करनी पड़ रही है। विमानन कंपनी ने अगस्त 2026 के बीच अपने कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ानें कम करने का फैसला किया है। हालांकि विमानन कंपनी ने सफाई दी है कि यह कुछ समय के लिए है। जैसे ही हालात सामान्य होंगे सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। एयरलाइन का कहना है कि यह फैसला ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से लेना पड़ा है। माना जा रहा है कि इस फैसले के चलते एयर इंडिया स्टाफ में बड़ी छंटनी भी कर सकती है। इसको लेकर स्टाफ में अफरा-तफरी मची है। घरेलू रूट्स पर क्या-क्या बदला
  • दिल्ली–मुंबई: 176 से 165 साप्ताहिक उड़ानें
  • मुंबई–कोलकाता: 42 से 30 साप्ताहिक उड़ानें
  • दिल्ली–गोवा (डाबोलिम/मोपा): उड़ानों में भारी कटौती
  • दिल्ली–बेंगलुरु: 116 से 113 साप्ताहिक उड़ानें
  • दिल्ली–कोलकाता: 70 से 63 साप्ताहिक उड़ानें
  • मुंबई–बेंगलुरु: 91 से 84 साप्ताहिक उड़ानें
  • मुंबई–हैदराबाद: 63 से 59 साप्ताहिक उड़ानें
  • दिल्ली–इंदौर: 21 से 14 साप्ताहिक उड़ानें
  • बेंगलुरु–चंडीगढ़: 14 से 7 साप्ताहिक उड़ानें
  • दिल्ली–काठमांडू: 42 से 28, फिर 21 साप्ताहिक उड़ानें
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 11 =

Related Articles

कर्नाटक में अब डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री

कर्नाटक में अब डीके शिवकुमार राज

ट्रंप की धमकी से ओमान में रह रहे भारतीय दहशत में

ट्रंप की धमकी से ओमान में रह रहे भारतीय दहशत में

कभी करते थे बचाव आज खोल रहे हैं अर्थनीति की पोल

कभी करते थे बचाव आज खोल रहे हैं अर्थनीति की पोल

मंदिरों व स्कूल कालेजों के पास शराब की बिक्री को ना

मंदिरों व स्कूल कालेजों के पास शराब की बिक्री को ना