Home मेरठ पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों की राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
मेरठ

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों की राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों की राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

Share
पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों की राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
Share
मेरठ/ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा के बाद गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवनीश काजला ने की। वक्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया और सूचना क्रांति तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया। अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री के बताए रास्ते पर चलें ताकि देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारा मजबूत हो।

ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में आदित्य शर्मा, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, डॉ बबिता गुर्जर, दिनेश उपाध्याय, विनोद सोनकर, केडी शर्मा, संजीव अग्रवाल, राकेश मिश्रा, नईम राणा, अनिल प्रेमी, मुस्तकीम चौहान, सरताज चौधरी, हरीश त्यागी, मगन शर्मा, विनोद शर्मा, इकरामुद्दीन पार्षद, मुईनुद्दीन चौधरी, राकेश शर्मा, शमशुद्दीन चौधरी, सचिन शर्मा, मुजाहिद, संदीप हांडा, कल्लू मलिक, संजय वर्मा, पवन थापा, पीयूष रस्तोगी, सुशांत शर्मा, दीपांशु गुर्जर, अल्तमश त्यागी और अजय चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस का रक्तदान शिविर

दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जि़ला अध्यक्ष गौरव भाटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। इस मौके पर प्यारेलाल शर्मा जि़ला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में गौरव भाटी, अर्चित गुप्ता, त्रिवेंद्र शर्मा, सैयद आमिर रज़ा, अरुण कौशिक, इलियास राईन और तरुण मालिक शामिल थे। इस मौके पर राकेश कुशवाह, नसीम सैफी, योगी जाटव, मौ. इमरान, सुनीता मंडल, अफ़्शा, डॉ प्रभात गौतम, मासूम असगर, मुजीब खान, नफीसा शेख, शादाब राजपूत और शोएब राजपूत का विशेष योगदान रहा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =

Related Articles

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान