Home मेरठ टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस
मेरठ

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस

Share
टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस
Share
मेरठ। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्ष्ज्ञक महासंघ ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया और सरकार से टीईटी की अनिवार्यता का आदेश वापस लेने की मांग की। प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालायों में मशाल जुलूस निकाला गया है। अध्यक्ष व संयोजक विनोद कुमार त्यागी के नेतृत्व में चौ. चरण सिंह पार्क, कमिश्नरी चौराहा से कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर मेरठ तक एक विशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (मेरठ) के संयुक्त अध्यक्ष विनोद कुमार त्यागी ने बताया कि इस मशाल जुलूस का मुख्य उद्देश्य टीईटी की अनिवार्यता के कारण उत्पन्न समस्याओं एवं शिक्षकों के शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखते हुए मशाल जुलूस के माध्यम से विरोध दर्ज कराया। महासंघ के महामंत्री रविन्द्र पूनिया ने कहा कि जब तक भारत सरकार संसद में कानून बनाकर 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टट से मुक्त नहीं करेगी तब तक आन्दोलन चलता रहेगा। अटेवा जिलाध्यक्ष मुनिराम सिंह ने कहा कि जब तक शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा।

ये रहे मौजूद

मशाल जुलूस में विनोद कुमार त्यागी, देवेन्द्र पालसिंह, मुनिराम सिंह, केविन्द्र तोमर, संजय सिंह तोमर, भारतवीर, मौ. साबिर खान आदि ने संयोजक तथा श्री रविन्द्र पुनिया ने महामंत्री के रूप में महासंघ का नेतृत्व किया। जुलूस में राकेश मलिक, सूरज मल, नंदिता बैद, नरेन्द्र सिंह तोमर, पवन कुमार मेट, डॉ. मंजू सिंह, रामेन्द्री गुरमान, सुन्दर सिंह, अंजुम सुहैल, रजत अग्रवाल, सुधीर कुमार भी शामिल रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + sixteen =

Related Articles

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान