Home मेरठ छंटनी के विरोध में हाईकोर्ट में रिट
मेरठ

छंटनी के विरोध में हाईकोर्ट में रिट

छंटनी के विरोध में हाईकोर्ट में रिट

Share
छंटनी के विरोध में हाईकोर्ट में रिट
Share
मेरठ। छंटनी के विरोध में पीवीवीएनएल के संविदा कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी है। वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों की छंटनी का विरोध कर रही निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति ने पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता से वार्ता की। हालांकि वार्ता के दौरान एमडी की ओर से कोई ऐसा जवाब नहीं मिला जिससे छंटनी की चपेट में आए कर्मचारियों को राहत मिल सकती। इसके इतर निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति ने साफ कर दिया है कि एक भी कर्मचारी की सेवा समाप्त किया जाना स्वीकार्य नहीं। कर्मचारी सेवा समिति की ओर से वार्ता के लिए अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, महामंत्री अमित खारी, प्रदेश प्रभारी विनोद कुमार एमडी रवीश से मिलने गए थे। भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई एमडी का रवैया बेहद सहानुभूतिपूर्ण रहा।

एमडी यह करेंगे

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा प्रस्ताव दिया जाएगा कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर १६८ कर दी जाए। जो कर्मचारी काम पर आ रहे हैं, उनका वेतन नहीं काटा जाएगा। किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की कार्रवाई नहीं की जाएगी। अनुबंध के अनुसार ही कार्य लिया जाएगा। कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। कर्मचारियों से अनुबंध के अनुसार ही काम किया जाएगा और उन्हें किसी दूसरे बिजलीघर पर डयूटी पर नहीं भेज जाएगा। कर्मचारी सेवा समिति ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को समायोजित नहीं किया जाएगा तो संगठन अपना विरोध दर्ज कराएगा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − two =

Related Articles

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान