Home रामनगर रामनगर: CM धामी का हनुमान धाम में दर्शन, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प
रामनगर

रामनगर: CM धामी का हनुमान धाम में दर्शन, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प

Share
Share

चारधाम यात्रा को सशक्त बनाने पर जोर, कुंभ-2027 की तैयारियां शुरू—1.6 लाख श्रद्धालुओं ने शीत यात्रा पूरी

रामनगर। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। बजरंगबली की विशेष कृपा बताते हुए उन्होंने अपने दर्शन अनुभव साझा किया और सभी पर ईश्वर की कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

सीएम ने पीएम मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर, काशी कॉरिडोर व चारधाम विकास कार्यों की सराहना की। “उत्तराखंड देवभूमि है, आस्था-संस्कृति की रक्षा प्राथमिकता। समान नागरिक संहिता लागू कर देश के लिए उदाहरण बने।” धार्मिक पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने का ऐलान किया।

चारधाम व शीतकालीन यात्रा को सशक्त बनाने पर बल। 1.6 लाख श्रद्धालु शीत यात्रा पूरी कर चुके। कुंभ-2027 की तैयारियां शुरू, पर्यटकों की बढ़ती संख्या से धार्मिक पर्यटन का प्रभाव। “उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प।”

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, DM ललित मोहन रयाल समेत बड़ी संख्या में नेता-अधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 6 =