Home उत्तराखंड नाट्य समारोह में गिरीश कर्नाड के चर्चित नाटक हयवदन का किया शानदार मंचन
उत्तराखंडश्रीनगर

नाट्य समारोह में गिरीश कर्नाड के चर्चित नाटक हयवदन का किया शानदार मंचन

Share
Share

श्रीनगर (गढ़वाल)

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय नाट्य समारोह के दूसरे दिन शनिवार को गिरीश कर्नाड के चर्चित नाटक ‘हयवदन’ का शानदार मंचन केंद्र प्रेक्षागृह में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर.पी. शुक्ला, उपाध्यक्ष, सेवा भारती, प्रयागराज, उपनिदेशक (कार्यक्रम) डॉ. मुकेश उपाध्याय तथा कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय ने दीप प्रज्वलित कर किया।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के एम.ए. रंगमंच एवं डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने नाटक की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अत्यंत सशक्त, जीवंत और प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक का निर्देशन विभाग के सहायक निदेशक महेंद्र सिंह ने किया।
प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली रही कि दर्शक अंत तक नाटक से जुड़े रहे और रंगकर्मियों द्वारा नाटक के मूल भाव व संवेदना को उकेरने की खूब सराहना की।
इस अवसर पर केंद्र के निदेशक गणेश खुगशाल, डॉ. संजय पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =