Home Delhi दुनिया के मेडिकल क्षेत्र में डा. अनिल कूपर का डंका
Delhi

दुनिया के मेडिकल क्षेत्र में डा. अनिल कूपर का डंका

दुनिया के मेडिकल क्षेत्र में डा. अनिल कूपर का डंका

Share
दुनिया के मेडिकल क्षेत्र में डा. अनिल कूपर का डंका
Share

चिकित्सा के क्षेत्र में मेरठ का योगदान देश ही नहीं, विदेशों ने भी माना

नई दिल्ली/मेरठ। दुनिया भर के देशों के मेडिकल क्षेत्र में भारत के मेरठ शहर के नामी चिकित्सक डा. अनिल कूपर का डंका बज रहा है। उनकी काबलियत के आगे दुनिया के डाक्टर नतमस्तक हैं। 20, 21 तथा 22 नवंबर को “यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली में हुई हृदय एवं चेस्ट सर्जनों की एक अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी में, जब मेरठ के वरिष्ठ चेस्ट सर्जन, डॉ अनिल कपूर ने अपने द्वारा 15 वर्षों में किए गए ऑपरेशनों की एक ऐसी तकनीक का विस्तार पूर्वक वर्णन रखा, जो अब तक विश्व में कहीं प्रचलित नहीं है, तो विश्व भर से आये डॉक्टर्स आश्चर्य चकित हो गए। यह तकनीक उन्होंने खुद विकसित की है तथा अभी तक विश्व में इस तकनीक से ऑपरेशन करने का कोई जिक्र अभी तक नहीं है।,

वो कर दिखाया जिसकी नहीं की जा सकती उम्मीद

टीबी, इन्फेक्शन, न्यूमोनिया एवं अन्य बहुत सी बीमारियों के कारण छाती में पानी भर जाता है जो बाद में मवाद में बदल जाता है। समय रहते यदि इसका सही इलाज विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा नहीं हो पाता है तो यह पानी काफी गाढ़ा होता जाता है तथा इसमें झिल्लियां पड़ जाती हैं, साथ ही ऐसी ही झिल्ली मरीज के फेफड़े के ऊपर भी चढ़ जाती है। फेफड़े के ऊपर चढ़ी इस झिल्ली को एक बड़े, छाती खोलकर या दूरबीन विधि द्वारा हटाने ( डीकॉर्टिकेशन) पर ही मरीज ठीक हो पाता है। इस ऑपरेशन के अपने आप में काफी नुकसान भी हैं। मरीज का काफी पैसा तो लगता ही है, साथ ही ऑपरेशन के दौरान काफी रक्तस्राव, इन्फेक्शन, फेफड़े से हवा लीक होना आदि अनेक दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। खासकर जो मरीज बुजुर्ग या अति गंभीर अवस्था में हो या वो शुगर, ब्लड प्रेशर, दमा, ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो, उनके लिए यह ऑपरेशन कभी कभी जान लेवा भी हो सकता है। डॉक्टर अनिल कपूर ने पिछले 15 वर्षों में, अब तक लगभग 850 से ज्यादा मरीजों का इलाज, अपनी खुद की ईजाद की हुई इस नई तकनीक से, सफलतापूर्वक ऑपरेशन करके मरीजों को ठीक किया है। इस तकनीक में मरीज के फेफड़े के ऊपर चढ़ी झिल्ली को हटाए बिना ही, दूरबीन विधि से ऑपरेशन करके सारा जमा हुआ मवाद आदि निकल कर, फेफड़े को फुलाया जाता है जिससे फेफड़ा फूलकर छाती की दीवार से चिपक जाए और मरीज ठीक हो जाए।

पूरी दुनिया के डाक्टरों को दी जानकारी

छाती में भरे मवाद ( Empyema) को इस विधि से ठीक करने की तकनीक विकसित करने के कारण ही डॉ कपूर को इस गोष्ठी में अपना अनुभव एवं इस तकनीक को दुनियां के डॉक्टर्स के सामने रखने लिए उन्हें इस गोष्ठी में आमंत्रित किया गया था। यह गोष्ठी, हृदय एवं चेस्ट सर्जनों के चार अलग अलग संगठनों (सोसायटी ऑफ मिनिमली इनवेसिव कार्डियोवस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जंस ऑफ़ इंडिया, एसोसिएशन ऑफ थोरेसिक एंड कार्डियोवस्कुलर सर्जस ऑफ एशिया, इंटरनेशनल कोरोनरी कांग्रेस एवं इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ मिनिमली इनवेसिव कार्डियोथोरेसिक सर्जरी की एक मंच पर की जाने वाली अपने आप में विश्व में पहली गोष्ठी थी, जिसमें भारत, अमरीका, सिंगापुर, यूरोप, अबू धाबी, थाईलैंड आदि समेत पूरे विश्व भर से डॉक्टर आए थे।

डा. कपूर को दुनिया भर से न्योता

सभी ने डॉक्टर अनिल कपूर को इस तकनीक को विकसित करने के लिए बधाई दी एवं अपने अपने अस्पतालों में इस तकनीक को प्रयोग करने की इच्छा भी जताई। साथ ही उन्होंने डॉक्टर अनिल कपूर को अपने देशों में बुला कर, इस तकनीक के द्वारा ऑपरेशन करने को सीखने की भी इच्छा जताई तथा डॉ कपूर को अपने देशों में आने का प्रस्ताव भी दिया, जो अपने देश एवं मेरठ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। डॉक्टर अनिल कपूर ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस तकनीक को विकसित करने की प्रेरणा उन्हें प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के उस विचार ने दी थी जिसमें उन्होंने भारत के लोगों को अपने खुद के इनोवेशंस करने की जरूरत बताई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 2 =

Related Articles

मोक्षदायिनी के तट पर पितृ ऋण से मुक्ति की कामना

मोक्षदायिनी के तट पर पितृ ऋण से मुक्ति की कामना

गढ़ की तंबू नगरी में तिल रखने की भी जगह नहीं!

गढ़ की तंबू नगरी में तिल रखने की भी जगह नहीं!

गढ़ में आस्था और आनंद का सतरंगी संगम

गढ़ में आस्था और आनंद का सतरंगी संगम

गढ़ गंगा तट पर ‘मिनी कुंभ’ सरीखा नजरा

गढ़ गंगा तट पर 'मिनी कुंभ' सरीखा नजरा