Home मेरठ डा. साेमेन्द्र तोमर ने दी सीएम के दौरे की जानकारी
मेरठ

डा. साेमेन्द्र तोमर ने दी सीएम के दौरे की जानकारी

डा. साेमेन्द्र तोमर ने दी सीएम के दौरे की जानकारी

Share
डा. साेमेन्द्र तोमर ने दी सीएम के दौरे की जानकारी
Share

14 नवंबर को मेरठ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में करेंगे शिरकत; राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दी जानकारी

मेरठ। मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं तथा उनके आश्रितों के सम्मान में आगामी शनिवार, 14 नवंबर को कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम (निकट डोगरा मंदिर, मॉल रोड) में भव्य ‘मेगा पूर्व सैनिक सम्मान रैलीÓ का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय सेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
डा. सोमेन्द्र तोमर ने दी जानकारी:  गुरुवार दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने इस आयोजन की विस्तृत रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि अगस्त 2026 में उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर मेरठ में इस रैली के आयोजन का आग्रह किया था, जिसे तत्काल स्वीकृति प्रदान की गई। रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. तोमर ने कहा कि मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश वीर सैनिकों की धरती है, जहाँ के लगभग प्रत्येक गाँव और परिवार का सेना से अटूट नाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सैनिक का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है और प्रदेश सरकार हर पूर्व सैनिक के हितों की रक्षा के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।  रैली के दौरान मुख्यमंत्री शामली, कानपुर और अमेठी सहित प्रदेश के आठ जनपदों में नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसरों का लोकार्पण करेंगे। इन आधुनिक परिसरों में सुचारू कार्यालयी व्यवस्था के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले पूर्व सैनिकों के ठहरने के लिए ट्रांजिट आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, युवाओं में देशभक्ति का संचार करने और सशस्त्र सेनाओं के शौर्य को प्रदर्शित करने हेतु मेरठ के एक उपयुक्त सार्वजनिक पार्क में भव्य ‘शौर्य परिसरÓ विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए थल, नौसेना और वायु सेना से टैंक, विमान व शस्त्र प्रणालियों की कलाकृतियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, जिसे चरणबद्ध रूप से विकसित किया जाएगा।
सैनिक कल्याण की प्रमुख सरकारी पहलें: प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों के उत्थान एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु उठाए जा रहे ठोस कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सा व पेंशन सुधार: प्रदेश मंत्रिपरिषद ने बिजनौर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, इटावा, जालौन, लखीमपुर खीरी, बांदा, गाजीपुर, मीरजापुर, देवरिया, सुल्तानपुर, आजमगढ़ व गोंडा समेत 13 जनपदों में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक निर्माण हेतु सेना को नि:शुल्क भूमि हस्तांतरित करने की स्वीकृति दी है। साथ ही वरिष्ठ पूर्व सैनिकों की ईसीएचएस व ‘स्पर्शÓ पेंशन पोर्टल से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए केंद्र स्तर पर निर्देश जारी हो चुके हैं।
सीधा संवाद व रोजगार: पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य सैनिक निदेशालय द्वारा सीधी दूरभाष हेल्पलाइन, ‘सैनिक चौपालÓ और विशेष संपर्क प्रकोष्ठ के माध्यम से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के जरिए सेवानिवृत्त सैनिकों को उनके गृह जनपद के निकट रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। शहीदों के सम्मान में स्मृति द्वार निर्माण के मामलों का भी तेजी से निस्तारण किया जा रहा है और ‘एक ब्लॉक, एक सैनिक  के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार जारी है।
अंत में डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने मेरठ एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिजनों से शनिवार, 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे कुलवंत सिंह स्टेडियम पहुँचकर रैली को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग का आग्रह किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विधायक अमित अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे रहें।में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और तैयारियों का निरीक्षण और तेज किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 3 =

Related Articles

गड्ढों के जाल में उलझा ‘स्मार्ट’ सिटी मेरठ

गड्ढों के जाल में उलझा 'स्मार्ट' सिटी मेरठ

सीएम के दौरे के मद्देनजर अलर्ट मोड पर निगम

सीएम के दौरे के मद्देनजर अलर्ट मोड पर निगम

भाईदूज परभारी पड़ा जाम, हाईवे से शहर तक रेंगते रहे वाहन

भाईदूज परभारी पड़ा जाम, हाईवे से शहर तक रेंगते रहे वाहन

अर्ध वार्षिक परीक्षा के चलते एक दिन पहले बैठक

अर्ध वार्षिक परीक्षा के चलते एक दिन पहले बैठक