Home Delhi पीएम मोदी से ना पूछे जाएं कोई सवाल
Delhi

पीएम मोदी से ना पूछे जाएं कोई सवाल

पीएम मोदी से ना पूछे जाएं कोई सवाल

Share
पीएम मोदी से ना पूछे जाएं कोई सवाल
Share
नई दिल्ली। अभी तक पीएम मोदी पर मीडिया से सवाल लेने के आरोप टीवी चैनलों की बहस में विपक्ष लगाता था, लेकिन भारतीय विपक्ष के इस आरोप की पुष्टि इस बार भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोरे ने की है। उन्होंने खुलासा कि पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय चाहता था कि पीएम मोदी मीडिया का सामना ना करें। इसलिए आग्रह किया गया कि मीडिया को भीतर तो आने दिया जाए लेकिन प्रेस कान्फ्रेंस ना रखी जाए। इसकी जानकारी डोनाल्ड ट्रंप को दी गयी तो उन्होंने बात को मान लिया। इस खुलासे के बाद अब विपक्ष खासतौर से कांग्रेस पीएम मोदी पर हमलावर है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रवक्ता बैकफुट पर हैं। इकॉनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फ़ोरम में गोर ने दावा किया कि इस साल जून में फ़्रांस में जी-7 के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाक़ात से पहले भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से कहा था कि मीडिया को बैठक में आने दिया जाए, लेकिन पत्रकारों को सवाल पूछने का मौक़ा न दिया जाए.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने किया था आग्रह

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की इस टिप्पणी की काफ़ी चर्चा हो रही है. ये बात उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के संदर्भ में की थी। गोर ने दावा किया कि उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय की इस इच्छा के बारे में जब डोनाल्ड ट्रंप को बताया तो उन्होंने कहा, ‘श्योर, नो प्रॉब्लम’। इस साल पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप फ़्रांस के एवियॉन में जून में हुई जी-7 समिट में मिले थे, जहां पत्रकारों ने डोनाल्ड ट्रंप से कई सवाल पूछे थे. उनके ठीक बगल में पीएम मोदी भी बैठे थे लेकिन वो इस पूरे सवाल-जवाब सेशन के दौरान चुप थे और सारी बातचीत पत्रकारों और ट्रंप के बीच हुई थी।गोर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फिर से वो पुरानी बहस चल पड़ी है जिसमें अक्सर पीएम मोदी के आलोचक ये आरोप लगाते रहे हैं कि वो प्रेस कॉन्फ़्रेंस से बचते हैं। साथ ही विदेशी दौरों में भी उनके प्रेस कॉन्फ़्रेंस ना करने की चर्चा फिर से होने लगी है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =

Related Articles

राम माधव की भाजपा में वापसी के मायने

राम माधव की भाजपा में वापसी के मायने

नई टीम को पीएम मोदी की चुनावी टिप्स

नई टीम को पीएम मोदी की चुनावी टिप्स

एक मोबाइल लील गया तीन जिंदगी

एक मोबाइल लील गया तीन जिंदगी

बाबा रामदेव से उलझी कंगना-भाजपा का बयानों से किनारा

बाबा रामदेव से उलझी कंगना-भाजपा का बयानों से किनारा