Home मेरठ NEET-PG-2026 की पंजीकरण 21 जुलाई तक
मेरठ

NEET-PG-2026 की पंजीकरण 21 जुलाई तक

NEET-PG-2026 की पंजीकरण 21 जुलाई तक

Share
NEET-PG-2026 की पंजीकरण 21 जुलाई तक
Share
मेरठ। एनईईटी-पीजी-2026 की पंजीकरण प्रक्रिया राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने 1 जुलाई से शुरू कर दी है और यह 21 जुलाई तक जारी रहेगी। इसकी परीक्षा 30 अगस्त 2026 को एकल पाली में कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने इस बार परीक्षा के पैटर्न में कुछ बदलाव किए हैं। हालांकि इसकी वजह नहीं साफ नहीं लेकिन आमतौर पर धारणा है कि संभवत पेपर लीक जैसी घटनाओं के चलते इस प्रकार की घटनाओं से इस परीक्षा को महफूज रखने के लिए ही ये बदलाव किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा घोषित NEET-PG 2026 का नया परीक्षा पैटर्न पूरी तरह से गति, सटीकता और क्लिनिकल समझ पर केंद्रित है। इस वर्ष परीक्षा की संरचना और समय प्रबंधन यानि टाइम मैनेंजमेँट के नियमों में व्यापक बदलाव किए गए हैं। प्रश्नों की संख्या कम होने के बावजूद, परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट (210 मिनट) ही रखी गई है। सेक्शनल टाइमिंग की यदि बात करें तो 180 प्रश्नों को 36-36 प्रश्नों के 5 अलग-अलग समय-बद्ध खंडों यानि सेक्शन में बांटा गया है, और प्रत्येक खंड को पूरा करने के लिए 42 मिनट का समय निर्धारित है।पहले ही यह भी स्पष्ट कर दिया गाय है कि एक बार किसी सेक्शन का समय समाप्त होने के बाद उम्मीदवार वापस उस सेक्शन के प्रश्नों को दोबारा नहीं देख सकते हैं। पूरी परीक्षा 720 अंकों की होगी (प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का)। गलत उत्तर देने पर -1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। पहले आओ पहले पाओ अब नहीं परीक्षा केंद्र आवंटन में ‘पहले आओ-पहले पाओ’ की नीति को भी पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। इसके पीछे वजह तो नहीं बतायी जा रही है लेकिन माना जा रहा है कि पेपर लीक सरीखी घटनाओं को रोकने के लिए जो उपाय किए जा रहे हैं उससे जोड़कर ही इस फैसले को देखा जा रहा है। जल्दी फॉर्म भरने से परीक्षा शहर या पसंदीदा राज्य पाने में कोई प्राथमिकता नहीं मिलेगी। परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में आयोजित होगी। 180 प्रश्नों को 36-36 प्रश्नों के 5 अलग-अलग खंडों में विभाजित किया गया है। इस परीक्षा में टाइमिंग का जरूर ध्यान रखा जाए। प्रत्येक खंड (Section) को हल करने के लिए 42 मिनट का निश्चित समय मिलेगा। पूरी परीक्षा के लिए 3 घंटे 30 मिनट (210 मिनट) का समय मिलेगा। इसका मतलब है कि प्रश्नों की संख्या कम होने के बावजूद कुल समय पहले जितना ही रखा गया है, जिससे आपको प्रति प्रश्न अधिक समय मिलेगा। एक बार किसी खंड के लिए निर्धारित 42 मिनट समाप्त हो जाते हैं, या आप उसे सबमिट कर देते हैं, तो कंप्यूटर स्क्रीन स्वतः अगले खंड पर चली जाएगी। पुराने खंड के प्रश्नों पर वापस नहीं लौट पाएंगे और न ही उनके उत्तर बदल पाएंगे। इस बार प्रश्नों में मैच द कॉलम (Match the Column), मल्टीपल करेक्ट ऑप्शंस (Multiple Correct Options), और गलत अनुक्रम को व्यवस्थित करने (Arrange in incorrect sequence) वाले नए पैटर्न के प्रश्न शामिल किए जा रहे हैं। परीक्षा में लगभग 50-60% प्रश्न क्लिनिकल केस-आधारित होंगे, जो अस्पताल की वास्तविक स्थितियों में निर्णय लेने की आपकी क्षमता की जांच करेंगे। पेपर में इंटीग्रेटेड मल्टी-सब्जेक्ट और इमेज/वीडियो-आधारित इंटरप्रिटेशन प्रश्न भी शामिल होंगे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fifteen =

Related Articles

पचास हजार की आबादी की मुसीबतों से बेखबर अफसर

पचास हजार की आबादी की मुसीबतों से बेखबर अफसर

काशी में जारी रहा निगम का अभियान

काशी में जारी रहा निगम का अभियान

क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का जोरदार स्वागत

क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का जोरदार स्वागत