Home मेरठ स्वच्छता के प्रति महिलाओं का किया जागरूक
मेरठ

स्वच्छता के प्रति महिलाओं का किया जागरूक

स्वच्छता के प्रति महिलाओं का किया जागरूक

Share
स्वच्छता के प्रति महिलाओं का किया जागरूक
Share
मेरठ। मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रयत्न फाउंडेशन, अंतरराष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट और समाजसेवी करुणा की अनूठी पहल के तहत विभिन्न महिलाओं को सैनिटरी पैड के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा सेनेटरी पैड के सही उपयोग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। किठोली गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुस्तक का विमोचन और महिलाओं को स्वच्छता किट का वितरण भी किया गया। समाजसेवी सरबजीत सिंह कपूर, ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. शुचि गुप्ता एवं समाज सेविका करुणा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मासिक धर्म को लेकर वैज्ञानिक, तार्किक और स्वस्थ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का एक सराहनीय प्रयास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरबजीत सिंह कपूर ने कहा कि आज भी समाज के एक बड़े हिस्से में मासिक धर्म को लेकर रूढ़िवादी सोच बनी हुई है, जिसे बदलना बेहद जरूरी है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. शुचि गुप्ता ने महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अस्वच्छता के कारण महिलाओं को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। समाज सेविका करुणा ने कहा कि इस मुहिम को धरातल पर उतारने और हर घर तक संदेश पहुंचाने के लिए सभी को कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता किट (सैनिटरी पैड्स) का वितरण भी किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद कुमार का भी विशेष योगदान रहा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − eight =

Related Articles

वैशाली कालोनी में गरजी निगम की जेसीबी हंगामा

वैशाली कालोनी में गरजी निगम की जेसीबी हंगामा

नोटिसों के खिलाफ महिलाओं दो टूक जारी रहेगा धरना

नोटिसों के खिलाफ महिलाओं दो टूक जारी रहेगा धरना

कांवड़ियों को बाइक एम्बुलेंस से मिलेंगी स्वास्थ्य सेवा

कांवड़ियों को बाइक एम्बुलेंस से मिलेंगी स्वास्थ्य सेवा