मेरठ। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगें मनवाने के लिए आज सुबह महानगर के तमाम हाजरी स्थलों पर सफाई कर्मचारियों ने पहुंचकर जोरदार हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी लंबित न्यायिक मांगों की सुनवाई नहीं की जा रही है। नगर निगम के प्रशासन के अफसर सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर पूरी तरह से लापरवाही बने हुए हैं। ये कर्मचारी महापौर से वार्ता कराए जाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी अनेकों बार सफाई कर्मचारियों जायज मांगों को मनवाने के लिए भारतीय संविदा आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ के बैनर तले समय- समय पर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन उनकी अफसरों को उनकी समस्याएं सुनने की फुर्सत नहीं है। उन्होंने बताया कि नगर निगम अधिकारियों को चेताया था कि संगठन के साथ मेज़वार्ता कर समस्याओं के निदान किया जाए, लेकिन ऐसा हो ना सका।
अध्यक्ष दिनेश सूद व कार्यवाहक महामंत्री नवीन गेहरा ने बताया कि आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के अप्रैल से बढ़ाए गए वेतन का भुगतान कराए जाने व 20 जून 2023 के बोर्ड प्रस्ताव को लागू कराने के लिए महापौर हरिकांत अहलूवालिया को भी ज्ञापन दिया गया था। तब एक सप्ताह में वार्ता की बात कही गयी थी लेकिन आज तक कोई मेज़वार्ता नहीं की गई। अब नगर निगम प्रशासन व महापौर मेरठ सफाई कर्मचारियों की मांगों पर मेज़वार्ता ना कर मेरठ महानगर को हरियाणा के सफाई कर्मचारियों की तरह आंदोलन की राह पर भेजने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
इस संबंध में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर निगम के परिवार के सदस्य हैं। उनकी जो भी समस्या है उसको दूर किया जाएगा। उनके साथ शीघ्र ही वार्ता की जाएगी। जो भी निगम प्रशासन कर सकता है वो कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर भारतीय संविदा आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ के नेताओं का कहना है कि उन्हें महापौर के वार्ता न्यौते का इंतजार है।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
महानगर में नगर निगम के हाजरी स्थलों पर हुए इन प्रदशनों में विनोद कुमार बैचेन,राघव प्रधान वाल्मीकि,दीपक मनोठिया, शिवकुमार नाज,कमल मनोठिया, राजकुमार तन्हा,रविंद्र वैरागी, अमित जाहिदपुर, दिनेश लोहरे, सोनू बेनीवाल,अरुण चिनॉय, राजन पिवाल, पंकज दास, आकाश धवन, निशांत धवन, नितिन बच्चन, विनोद डियर, बंटी शेरयार, बाबू सतवाई,बब्बू,धर्मेंद्र चिंडालिया,पवन राजौरिया, मधु चौधरी,नरेश तंवर, शिव कुमार माधवपुरम,राजीव भाटिया,पवन ढींगिया, विपिन महरौल, अनुज गहलोत, मानव ठेकेदार, राजकुमार कल्याण, अर्जुन करोतीया, सागर सिलेलान, विनोद भारती,नरेंद्र गहलोत कंकरखेड़ा, राहुल टांक,सचिन धवन, संग्राम धवन, सूरज जिनवाल, जयदीप कुमार, विशाल गहलोत, विनय कसेरुखेड़ा, दीपक सिंह, रोहित जाहिदपुर, अन्नू प्रहलाद नगर,मुकेश निर्मोही, कपिल छाबड़ा, राहुल गहलोत, विपिन धवन, विशाल पिवाल, विक्की टांक, सुमित गहलोत, तरुण गहलोत आदि भी मौजूद रहे।
Leave a comment