Home मेरठ शास्त्रीनगर के ब्लॉक स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
मेरठ

शास्त्रीनगर के ब्लॉक स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

शास्त्रीनगर के ब्लॉक स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Share
शास्त्रीनगर के ब्लॉक स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
Share
मेरठ/ शास्त्रीनगर के ब्लॉक स्थित देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की मूर्ति पिछले लगभग 36-38 वर्षों से स्थापित है। बीती रात्रि असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। इसको लेकर कांग्रेसियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए प्रशासन व पुलिस से जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इसको जो अत्यंत शर्मनाक, निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जा चुका है, जिसकी जानकारी समय रहते प्रशासन को दे दी गई थी। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा मूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिसके परिणामस्वरूप आज यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है।

प्रशासन करे कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस मेरठ महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा मौके पर पहुँचे तथा मेरठ के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई और मामले में केवल खानापूर्ति की गई, तो कांग्रेस मेरठ महानगर बड़ा जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

प्रशासन से मांग

रंजन शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत कर औपचारिकता पूरी करने के बजाय उसी स्थान पर तत्काल नई एवं भव्य मूर्ति स्थापित की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मूर्ति पर हमला नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास, संविधानिक मूल्यों और करोड़ों कांग्रेसजनों की भावनाओं का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अवनीश काजला भी मौके पर पहुंचे। पीसीसी के पूर्व सचिव यशपाल सिंह ने इसको जानबूझ कर किया गया कृत्य बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − three =

Related Articles

कैंट बोर्ड के दो अफसर एक ही सूचना पर आमने सामने सही कौन

कैंट बोर्ड के दो अफसर एक ही सूचना पर आमने सामने सही...

मेडिकल में ‘स्किल लैब’ का उद्घाटन

मेडिकल में 'स्किल लैब' का उद्घाटन

सैक्टर तीन व चार की महिलाओं का धरना जारी आरपार का एलान

सैक्टर तीन व चार की महिलाओं का धरना जारी आरपार का एलान

शहर के 23 सेंटरों पर पीजीटी प्रवेश परीक्षा

शहर के 23 सेंटरों पर पीजीटी प्रवेश परीक्षा