Home Delhi बंगलादेश के विदेश मंत्री का भारत दौरा कितना अहम
Delhi

बंगलादेश के विदेश मंत्री का भारत दौरा कितना अहम

बंगलादेश के विदेश मंत्री का भारत दौरा कितना अहम

Share
बंगलादेश के विदेश मंत्री का भारत दौरा कितना अहम
Share

नई दिल्ली। बंगलादेश के विदेश मंत्री डा. खलीलुर रहमान का भारत दौरा क्यों इतना महत्पूर्ण है। नई दिल्ली पहुंचते ही डा. खलीलुर रहमान ने ऐसा क्या कह दिय जो भारत को अच्छा नहीं लगा।भारत और बांग्लादेश के आपसी संबंधों में एक लंबे तनावपूर्ण दौर के बाद ढाका में एक चुनी हुई सरकार सत्ता में आई है और पहली बार उस सरकार का कोई महत्वपूर्ण मंत्री दिल्ली दौरे पर आया। बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान के दौरे को भारत ने भी काफ़ी अहमियत दी।

 दिल्ली पहुंचने के बाद डॉ. रहमान ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की। उन दोनों ने एक साथ डिनर भी किया।  उसके बाद आठ अप्रैल को भी विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मुलाक़ातों का दौर जारी रहा।

अनुमान है कि इस दौरान गंगा नदी के पानी पर हुए समझौते के नवीनीकरण के लिए बातचीत शुरू करने के अलावा क़रीब डेढ़ साल पहले ख़त्म की गई व्यापारिक सुविधाओं की बहाली और मौजूदा समझौते के तहत पाइप लाइन के जरिए बांग्लादेश को ईंधन की सप्लाई जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 2 =

Related Articles

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

यूपी हाईस्कूल इंटर परीक्षा परिणाम आज नहीं

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी

सीजफायर के बाद लौटने लगे लेबनानी