Home श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में ICSSR कार्यशाला का दूसरा दिन संपन्न, शोध विधियों पर गहन चर्चा
श्रीनगर

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में ICSSR कार्यशाला का दूसरा दिन संपन्न, शोध विधियों पर गहन चर्चा

Share
Share

श्रीनगर (गढ़वाल),

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय आईसीएसएसआर प्रायोजित रिसर्च मेथडोलॉजी कार्यशाला का दूसरा दिन गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
कार्यशाला का यह दिन सभी प्रतिभागियों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हुआ। शिक्षा विभाग एवं भौतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रही इस कार्यशाला के द्वितीय दिवस के पहले सत्र में प्रो. सीमा धवन ने शोध के लिए एकीकृत सांख्यिकीय विधियों पर विस्तार से जानकारी दी।
दूसरे सत्र में डॉ. अखिलेश कुमार गौतम ने एआई-सक्षम शोध कार्यप्रवाह के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। तीसरे सत्र में डॉ. हर सिंह ने ई-पुस्तकालय के विभिन्न उपकरणों और संसाधनों के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की। चौथे सत्र में सभी प्रतिभागियों को चौरास परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण करवाया गया, जहां उन्हें पुस्तकालय की सुविधाओं और संसाधनों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यशाला निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह (शिक्षा विभाग) और सह-निदेशक डॉ. आलोक कुमार गौतम (भौतिक विज्ञान विभाग) ने सभी विशेषज्ञों का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को सिर्फ सैद्धांतिक ज्ञान नहीं, बल्कि शोध से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे वास्तविक शोध कार्य में बेहतर दक्षता हासिल कर सकें। कार्यक्रम का संचालन कोर्स प्रतिभागी पायल विज और वैभव कुमार द्विवेदी ने किया।
यह कार्यशाला 1 से 10 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें शोध छात्रों को सामाजिक विज्ञान क्षेत्र में उन्नत शोध कौशल विकसित करने का अवसर मिल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =