Home मेरठ भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान शिव कथा का शुभारंभ
मेरठ

भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान शिव कथा का शुभारंभ

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित 7 दिवसीय भगवान शिव कथा का शुभारम्भ, गढ़ रोड स्थित बुद्धा गार्डन में शिव कथा, नई सड़क भोलेश्वर शिव मंदिर से कलश यात्रा

Share
भव्य कलश यात्रा के साथ भगवान शिव कथा का शुभारंभ
Share

मेरठ/ दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से सात दिवसीय शिव कथा का शुभारंभ नई सड़क स्थित भोलेश्वर मंदिर से निकाली गयी, कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में 1100 सौभाग्यवती महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर ‘हर-हर महादेवÓ के जयघोष के साथ वातावरण को शिवमय बना दिया। श्रद्धालुओं के निरंतर गूंजते जयकारों ने यात्रा को दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। यात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान शिव की भव्य झांकी रही, जिसमें नंदी, गणपति, कार्तिकेय एवं भोलेनाथ के गणों के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘नम: पार्वती पतये, हर-हर महादेवÓ का उद्घोष करते हुए जन-जन तक कथा का संदेश पहुंचाया। संस्थान की मेरठ शाखा की संयोजिका साध्वी आर्या भारती जी ने कहा कि जब महान विचारों से प्रेरित होकर एक विशाल जनसमूह समाज के बीच से गुजरता है, तो उसकी सकारात्मक तरंगें जनमानस को अवश्य प्रभावित करती हैं और वातावरण से नकारात्मकता का नाश करती हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिक संस्कृति है, जिसे आज का मनुष्य कहीं न कहीं भूलता जा रहा है। यह दिव्य कलश यात्रा उसी सांस्कृतिक चेतना को पुन: जागृत करने का माध्यम बन रही है।
उन्होंने आगे बताया कि इस कथा में केवल भगवान की लीलाओं का वर्णन ही नहीं, बल्कि उस ब्रह्मज्ञान को भी प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से मनुष्य अपने भीतर ही ईश्वर के शाश्वत स्वरूप का दर्शन कर सकता है। यह मंगलमयी कलश यात्रा सभी श्रद्धालुओं को इसी दिव्य कथा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित कर रही है( कलश यात्रा मेरठ के विभिन्न क्षेत्रों से होकर पुन: कथा स्थल बुद्धा गार्डन, गढ़ रोड पहुंची, जहां सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे के प्रसाद को श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि मेरठ में इस प्रकार का विराट और अद्वितीय भगवान शिव कथा आयोजन पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर दूर-दूर से हजारों श्रद्धालुओं एवं गणमान्य अतिथियों के सम्मिलित होने की संभावना है, जो इस आयोजन को शहर के आध्यात्मिक इतिहास में एक नई पहचान प्रदान करेगा।
इस अवसर पर कथा व्यास के रूप में विश्वविख्यात आध्यात्मिक वक्ता डॉ. सर्वेश्वर जी पधार रहे हैं, जो दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य हैं। अपनी ओजस्वी वाणी और गहन आध्यात्मिक ज्ञान के लिए प्रसिद्ध डॉ. सर्वेश्वर ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से बायो-ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वे अपने प्रेरणादायक प्रवचनों के माध्यम से देश-विदेश में असंख्य लोगों को शिव भक्ति की ओर प्रेरित कर चुके हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

Related Articles

सहायक आवास आयुक्त से मिले व्यापारी नेता

सहायक आवास आयुक्त से मिले व्यापारी नेता

धरना स्थल को सील सेंट्रल मार्केट पीएसी के हवाले

धरना स्थल को सील सेंट्रल मार्केट पीएसी के हवाले

सेंट्रल मार्केट में शांति पूर्ण फिर भी पीएसी तैनात

सेंट्रल मार्केट में शांति पूर्ण फिर भी पीएसी तैनात