Home मेरठ पिटाई प्रकरण में एसपी सिटी से मिले भाजपा नेता
मेरठ

पिटाई प्रकरण में एसपी सिटी से मिले भाजपा नेता

पिटाई प्रकरण में एसपी सिटी से मिले भाजपा नेता

Share
पिटाई प्रकरण में एसपी सिटी से मिले भाजपा नेता
Share

मेरठ। पूर्व प्रत्याशी शहर विधानसभा एवं भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा और व्यापारी नेता अजय गुप्ता सहित कई व्यापारी एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी सिटी विक्रम सिंह से मुलाकात की। इस दौरान कमलदत्त शर्मा ने कहा कि वैशाली कॉलोनी (नौचंदी थाना क्षेत्र) स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इसके अलावा पवन गर्ग के बेटे के साथ हुई मारपीट में उसे गंभीर एवं जानलेवा चोटें आई हैं, यहां तक कि उसकी रीढ़ की हड्डी में भी चोट बताई जा रही है, लेकिन इस मामले में भी पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं भगत सिंह मार्केट में मारपीट और अभद्रता की घटनाओं पर भी पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। साथ ही काशी ग्राम में दलित परिवार के साथ विशेष समुदाय द्वारा मारपीट के मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इन सभी घटनाओं को लेकर कमलदत्त शर्मा ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मांग की कि सभी मामलों में तत्काल कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए तथा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस दौरान सरदार दलजीत सिंह, अंकुर गोयल, हेमंत चावला, आलोक गर्ग, अतुल खुराना और मनोज परतापुर भी मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 2 =

Related Articles

लाखों कांवड़ और करोड़ों मन्नत सब कुछ शिवमय

लाखों कांवड़ और करोड़ों मन्नत सब कुछ शिवमय

हादसों के लिए भी याद की जाएंगी कांवड़ यात्रा

हादसों के लिए भी याद की जाएंगी कांवड़ यात्रा

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

मंत्री सांसद ने सीएम योगी के साथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

मंत्री सांसद ने सीएम योगी के साथ कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा