Home मेरठ नौकरी से हाथ धो बैठेंगे नगर निगम के ड्राइवर
मेरठ

नौकरी से हाथ धो बैठेंगे नगर निगम के ड्राइवर

नौकरी से हाथ धो बैठेंगे नगर निगम के ड्राइवर

Share
नौकरी से हाथ धो बैठेंगे नगर निगम के ड्राइवर
Share

मेरठ। नगर निगम के तीनों डिपो दिल्ली रोड, सूरजकुंड और कंकरखेड़ा डिपो पर ड्यूटी करने वाले आउटसोर्स ड्राइवरों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। यह सब शहर की 119 किलोमीटर लंबी सड़कों की सफाई का ठेका आगरा की अग्रवाल एंड अग्रवाल कंपनी को दिए जाने के चलते होने जा रहा है। निगम प्रशासन के आला अफसरों ने इन ड्राइवरों के समक्ष पहले ही स्थित स्पष्ट कर दी है कि शहर की सड़कों की सफाई का ठेका दिए जाने के बाद आउटसोर्स की ड्राइवराें की कोई जरूरत नहीं रह जाएगी। इसको लेकर आउटसोर्स के तमाम चालक आंदोलित हैं। उन्हें हाथ से नौकरी निकल जाने का खतरा साफ नजर आ रहा है। इसी के चलते वो शहर की सड़कों की सफाई का ठेका आगरा की कंपनी को दिए जाने का विरोध भी कर रहे हैं। दूसरी जगह एडजेस्ट

इसको लेकर नगरायुक्त सौरभ गंगावार ने बताया कि जिनको डिपो से हटाया जाएगा उन्हें दूसरी जगह एडजस्ट कर दिया जाएगा। लेकिन आउटसोर्स चालकों का कहना है कि इस बात की उन्हें बाकायदा लिखित गारंटी चाहिए की नोकरी से नहीं निकाला जाएगा। जब ठेका लेने वाली कंपनी अपना स्टाफ लेकर आ रही है तो फिर उनको कहां काम बाकि रह जाएगा। जहां तक वार्ड व दूसरी जगह एडजेस्ट करने की बात कही जा रही है तो वहां से पहले से ही पूरा स्टाफ है। कुछ जगह सरप्लस स्टाफ भी है। ठेका दिए जाने का विरोध कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी चाहते हैं कि जिस कंपनी को ठेका दिया गया है उसके साथ यह शर्त लगा दी जाए कि जो ड्राइवर जहां पहले से काम कर रहे हैं वो पूर्व की भांति काम करते रहेंगे। उनका नहीं हटाया जाएगा, लेकिन नगर निगम प्रशासन ऐसा करने को तैयार नहीं है। इसलिए आउटसोर्स चालक विरोध कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को उन्होंन दिल्ली रोड वाहन डिपो पर प्रदर्शन भी किया थाा।

यह है पूरा मामला

महानगर की कुछ सडङकों की सफाई के लिए नगर निगम ने हर माह 1.23 करोड़ का ठेका आगरा की अग्रवाल एंड अग्रवाल कंपनी को दिया है। बीते शुक्रवार को कंपनी के प्रतिनिधि 25 मई से शुरू होने वाले ठेके के काम के सिलसिले में दिल्ली रोड वाहन डिपो पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें नगर निगम के आउटसोर्स ड्राइवरों के विरोध का समाना करना पड़ा। अग्रवाल एंड अग्रवाल कंपनी के प्रतिनिधियों ने वाहन डिपो पर जितने भी उपकरण, कर्मचारी व गाड़ियां हैं उनकी सूची बनायी है। ये लोग सूरजकुंड वाहन डिपो पर भी पहुंचे। आगरा की अग्रवाल एंड अग्रवाल कंपनी के द्वारा 25 मई से काम की शुरूआत की जानी निश्चित हुई है। उनके काम की शुरूआत के साथ ही जिन कर्मचारियों से अब तक यहां काम लिया जा रहा था उनको हटा दिया जाएगा।

जिन मुख्य मार्गों का ठेका आगरा की अग्रवाल एंड अग्रवाल कंपनी को दिया गया है, वहां 90 फसदी काम मशीनें करेंगी। यानि बड़ी संख्या में कर्मचारियों को हटा दिया जाएगा। यहां बता दें कि हापुड़ अड्डा से तेजगढ़ी चौराहा से एल ब्लाक तिराहा तक। तेजगढ़ी चौराहा से एलएलआरएम कालेज तक, एल ब्लाक तिराहा से बिजली बंबा बाइपास तक, बच्चा पार्क चौराहा से हापुड़ अड्डा तक, ईव्ज चौराहा से बच्चा पार्क वाया इस्ट एंड वेस्ट कचहरी रोड, कमिश्नरी आफिस से कमिश्नरी आवास, एलेक्जेंडर क्लब से अंबेडकर चौराहा, मोहनपुरी चौराहा से इमली चौराहे होते हुए डीएम आवास, कमिश्नरी आवास से तेजगढ़ी चौराहा, गंगानगर से वाया मीनाक्षीपुरम मोड़ आईआईएमटी चौराहा, दिल्ली रोड -फुटबाल चौराहा से बेगमपुल चौराहा, शहर घंटाघर से छतरीपीर तिराहा, घंटाघर से रेलवे स्टेशन, इंदिरा चौक से खैरनगर चौराहा, रोहटा रोड से मेरठ-रुड़की-हरिद्वार हाईवे बाईपास, शाॅप्रिक्स माल से वाया बागपत रोड बागपत फ्लाईओवर और -ट्रांसपोर्ट नगर रोड की सफाई का काम सौंपा गया है।

ठेका लेने वाली कंपनी की मार पहले हरे भरे पेड़ों पर पड़ेगी, उसके साथ ही जो आउटसोर्स के कर्मचारी लगे हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। सफाई कार्य के साथ-साथ मुख्य सड़कों के किनारे व डिवाइडर के पेड़ों की छंटाई, डिवाइडर किनारे की धूल की सफाई रोड स्वीपिंग मशीन से, सड़क किनारे एक मीटर तक चौड़े नालों की सफाई करना भी ठेके के शर्तों में शामिल है। डिवाइडर के साथ दोनों तरफ की सड़कों की मैनुअल व मशीन से सफाई, वीआइपी मूवमेंट व त्योहार पर दिशा-निर्देशों पर सफाई कार्य करना होगा।मुख्य सड़कों किनारे स्थित बाजारों में सफाई कार्य करना होगा। कंपनी दो शिफ्टों में सफाई का काम करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

Related Articles

मेडिकल में दो दिवसीय सीपीआर ट्रेनिंग

मेडिकल में दो दिवसीय सीपीआर ट्रेनिंग

सरकार दे रही भरपूर बिजली फिर कटौती क्यों

सरकार दे रही भरपूर बिजली फिर कटौती क्यों

सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर ट्रांसपोर्टर

सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर ट्रांसपोर्टर

सड़कों की सफाई पर नगर निगम हर माह करेगा 1.23 करोड़ खर्च

सड़कों की सफाई पर नगर निगम हर माह करेगा 1.23 करोड़ खर्च