Home मेरठ पुलिस बैकफुट पर धरना दे रही महिलाओं ने फिर लगाया टैंट
मेरठ

पुलिस बैकफुट पर धरना दे रही महिलाओं ने फिर लगाया टैंट

पुलिस बैकफुट पर धरना दे रही महिलाओं ने फिर लगाया टैंट

Share
पुलिस बैकफुट पर धरना दे रही महिलाओं ने फिर लगाया टैंट
Share

मेरठ। आखिरकार वहीं हुआ जो सैक्टर दो शास्त्रीनगर में धरने पर बैठी हुई महिलाएं चाहती थीं। सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा और अंतोगात्वा दोबारा टैंट लग गया। टैंट लगा तो आपने आशियाने बचाने के लिए धरना दे रही महिलाओं ने राहत की सांस ली। ये महिलाएं दो दिन तक चिलचिलाती धूप में बगैर टैंट के ही धरने पर बैठी रहीं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तूफान उठ खड़ा हुआ। लोग पुलिस अफसरों से सवाल करने लगे कि शांति पूर्वक धरना चल रहा है। जब से धरना शुरू हुआ है आज तक कोई बात ऐसी नहीं हुई जिसको गलत कहा जा सके, फिर ऐसा क्या आसमान फट पड़ा था जो पहले से परेशान हाल इस महिलाओं के सिर से टैंट हटवा दिया गया। हालांकि जब सीओ सिविल लाइन ने वर्दी का रोब गालिब करते हुए टैंट हटवाया इन महिलाओं ने ना तो तब कुछ कहा और जब टैंट लगा तब भी वो संयमित बनी रहीं। धैर्य नहीं खाेया। उन्होंने कहा कि किसी से कोई ना शिकवा ना गिला। ,

शास्त्री नगर स्थित सेक्टर 2 में चल रहे महिलाओं के धरना प्रदर्शन में से तीन दिन पहले सीओ सिविल लाइन शुचिता सिंह ने टेंट हटवा दिया था। जतिसमें उन्होने महिलओं को बताया था कि बाजार से ही किसी ने शिकायत की है कि टेंट के कारण परेशानी हो रही है। इसके बाद महिलाओं ने बिना टेंट के ही धरना शुरू कर दिया था। मंगलवार शाम को महिलाएं घर लौट गई तो देर रात सेक्टर 2 के नए अध्यक्ष अर्पित मोगा द्वारा फिर से महिलाओं के लिए सड़क पर टेंट लगा दिया गया। इसके बाद महिलाओं ने आज इस टेंट के नीचे दोबारा अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि टैंट लगवाए जाने के लिए भी लोग खासतौर से वो परिवार जिनकी महिलाएं धरने पर हैं अर्पित मोगा का आभार जता रहे हैं।

कुछ लाेगों का कहना है कि पहले जब टैंट लगा था तो रास्ता बाधित था, हालांकि ऐसा नहीं था। टैंट के बाद भी लोग आराम से आ जा रहे थे। अब दोबारा जब टैंट लगा है तो रास्ते में बाधा की समस्या जड़ से ही खत्म कर दी गयी है। टैंट को दोनों ओर से आमने सामने की छतों से बांधा गया है। नीचे आने जाने में कोई परेशानी नहीं। उसको दोनों और मकान की ग्रिल से बांध दिया गया है ताकि धूप ना आए। हालांकि नीचे दोनों ओर से टेंट खुला है, और महिलाएं भी उसी के नीचे सड़क के किनारे बैठी हुई है। जो लाेग कह रहे थे कि अब धरने में महिलाओं की संख्या कम है उनकी गलतफैमी महिलाओं ने दूर कर दी। टैंट लगा तो बड़ी संख्या में महिलाएं वहां पहुंच गयी। अब सोशल मीडिया पर धरने पर बैठी महिलाओं के लिए कूलर व पंखों की मुहिम चल रही है। लोगों से इसके लिए समर्थन मांगा जा रहा है। सैक्टर चार में धरना जारी है। वहां धरने पर बैठने वाली महिलाओं का कहना है कि उन्हें परमात्मा पर पूरा विश्वास है। सेक्टर 4 की महिलाएं रोजाना पूजा पाठ के साथ भगवान से प्रार्थना करती हुई अपना धरना शुरू करती हैं। जहां वह एक और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रही है तो वहीं भगवान से भी प्रार्थना कर रही है कि उनके मकानों को बचाया जा सके।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =

Related Articles

धरने पर बैठी महिलाएं बोली सभी की साझा लड़ाई

धरने पर बैठी महिलाएं बोली सभी की साझा लड़ाई

डा. साेमेन्द्र तोमर ने काली पलटन में पूजा कर लिया आर्शीवाद

डा. साेमेन्द्र तोमर ने काली पलटन में पूजा कर लिया आर्शीवाद

बैल ठेला खींचकर महंगाई विराेधी प्रदर्शन

बैल ठेला खींचकर महंगाई विराेधी प्रदर्शन