WASHINGTON, DC - OCTOBER 14: U.S. President Donald Trump speaks during a meeting with President of Argentina Javier Milei in the Cabinet Room at the White House on October 14, 2025 in Washington, DC. Trump is hosting Milei for a working lunch days after the U.S. Treasury finalized a $20 billion currency swap framework with Argentina in an effort to help stabilize its economy. (Photo by Kevin Dietsch/Getty Images)
Share
नई दिल्ली। ब्रिटेन ने स्ट्रेट हाेर्मूज के मुद्दे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका धीरेे से दिया है। स्ट्रेट होर्मूज की नाकबंदी को लेकर अब डोनाल्ड ट्रंप अकेले पड़ते जा रहे हैं। इस मुद्दे पर अपने मित्र देशों ने भी साफ देने से मना कर दिय है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉकेड प्लान को बड़ा झटका लगा है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने साफ कर दिया है कि उनका देश इस कार्रवाई का समर्थन नहीं करता। वह अपने देश को इस मसले पर युद्ध में नहीं घसीट सकते। माना जा रहा है स्टार्मर का यह झटका एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रंप को आपे से बाहर करेगा।
दूसरी बार लगा है ट्रंप को झटका
ईरान के साथ चल रही लड़ाई के दौरान ब्रिटेन ने दूसरी बार डोनाल्ड ट्रंप को झटका दिया है। इससे पहले पैदल सेना भेजकर ईरान में जमीनी लड़ाई शुरू किए जाने के मामले में भी ब्रिटेन ने ट्रंप से ना कह दिय था। केवल ब्रिटेन ही नहीं यूरोपीय यूनियन और नाटो देश भी ईरान युद्ध में डोनाल्ड ट्रंप को ना कह चुके हैं। इतना ही नहीं नाटो और यूरोपियन संघ के कई देशों ने जिनमें मुख्य रूप से स्पेन और तुर्की शामिल हैं, मिडिल ईस्ट में तनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।
अब क्या करेंगे ट्रंप
ब्रिटेन के मना कर दिए जाने के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप क्या करेंगे, यह बड़ा सवाल है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि स्ट्रेट होमूेज से जिन देशों के जहाज निकलेंगे उनकी अमेरिका कोई मदद नहीं करेगा। वो देश अपने रिक्स पर स्ट्रेट हाेर्मूज से निकलें। हालांकि ईरान बार-बार कह रहा है कि उसकी किसी भी देश यहां तक कि अमेरिकियों से भी कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन यदि युद्ध थोपा गया तो उसकी मिसाइलें तैयार हैं। दरअसल हो यह रहा है कि स्ट्रेट होर्मूज से निकलने की एवज में ईरान को टाेल देने में किसी भी देश को कोई गुरेज नहीं है। स्ट्रेट होर्मूज ईरानी की सीमा से होकर गुजरता है और यह उसका हक बनता है।
Leave a comment