वार्ड-1 मलियाना में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा आयोजित, दलित समाज के उत्थान में कांग्रेस के योगदान पर हुई चर्चा
मेरठ। नगर निगम के वार्ड-1 मलियाना में अनुसूचित जाति विभाग के महानगर अध्यक्ष सोनू गौतम एवं वार्ड अध्यक्ष सतीश जाटव के नेतृत्व में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गौरव भाटी उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही दलित समाज के उत्थान, अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित, वंचित एवं शोषित समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ती आई है। कांग्रेस की विचारधारा संविधान, समानता और सामाजिक न्याय पर आधारित है। पार्टी ने हमेशा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया है। वहीं योगी जाटव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दलित समाज को शिक्षा, सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज आवश्यकता है कि समाज के लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और संविधान की विचारधारा को मजबूत करने के लिए एकजुट हों।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में योगी जाटव, सय्यद आमिर रज़ा, अरुण कौशिक, प्रदीप सरोहा, सोनू गौतम, मनोज हरित, सतीश जाटव, उवैस अंसारी, अरुण कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Leave a comment