Home मेरठ डॉ. प्रशान्त शर्मा डीयू में हुए सम्मानित
मेरठ

डॉ. प्रशान्त शर्मा डीयू में हुए सम्मानित

डॉ. प्रशान्त शर्मा डीयू में हुए सम्मानित

Share
डॉ. प्रशान्त शर्मा डीयू में हुए सम्मानित
Share

गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के ब्रह्चारी विधार्थी निर्झर आनंद ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत  विश्वविधालय का प्रतिनिधित्व करते प्रथम

मेरठ। दिल्ली संस्कृत अकादमी, दिल्ली सरकार द्वारा संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए बनाई गई संस्था दिल्ली संस्कृत अकादमी और दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा अखिल भारतीय इन्द्रविद्यावाचस्पति सद्योवाक्-स्पर्धा 2026 का आयोजन किया गया। आयोजकों की सूचना के अनुसार यह प्रतिष्ठित आयोजन लगभग पिछले चार दशकों से दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में सीसीएसयू के संस्कृत विभाग के सहविभागाध्यक्ष डॉ. प्रशान्त शर्मा निर्णायक की भूमिका में रहे। डॉ. प्रशान्त शर्मा के शुद्ध, परिष्कृत एवं धाराप्रवाह संस्कृत सम्भाषण को ध्यान में रखते हुए इस ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित आयोजन में मञ्च से उत्तरीय द्वारा सम्मानित भी किया गया। डॉ. प्रशान्त शर्मा दिल्ली विवि के पूर्व छात्र रहे हैं।

गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के ब्रह्चारी प्रथम

इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा शंकर हाल मे अखिल भारतीय इन्द्रविधा वाचस्पति सधयोवाकस्पर्धा 2026 का आयोजन किया गया । यह प्रतिष्ठित आयोजन प्रतिवर्ष दिल्ली विश्वविधालय का संस्कृत विभाग पिछले कई वर्षों से निरंतर कर रहा है, जिसमे देशभर से संस्कृत के महानुभाव उपस्थित होते है । इस प्रतियोगिता में गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के ब्रह्चारी विधार्थी निर्झर आनंद ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत  विश्वविधालय का प्रतिनिधित्व करते हुए 20 से अधिक प्रतिभागियों से आगे निकलकर प्रथम स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर प्रतियोगिता विजेता ब्रह्चारी विधार्थी निर्झर आनंद को दिल्ली विश्वविधालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. भारतेन्दु पाण्डेय द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगियता के निर्णायक मण्डल मे चौ चरण सिंह विश्वविधालय मेरठ संस्कृत विभाग के सह विभागाध्यक्ष डा. प्रशांत शर्मा,जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो.टी.महेंद्र एवं एन.ए. एस कॉलेज मेरठ संस्कृत विभाग की भू.पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.उमा शर्मा रही । निर्णायक मण्डल ने भी मेरठ के गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के ब्रह्चारी विधार्थी निर्झर आनंद को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शुभकामनाए दी ।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =

Related Articles

मलियाना में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा

मलियाना में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा

LLRM STIMULUS 2026 का जश्न

LLRM STIMULUS 2026 का जश्न

फिर टले नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव

फिर टले नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव

20 हजार में 50 हजार का बकाया शून्य

20 हजार में 50 हजार का बकाया शून्य