Home मेरठ फिर टले नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव
मेरठ

फिर टले नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव

फिर टले नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव

Share
फिर टले नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव
Share

नयी तारीख तय नहीं, महापौर कार्यालय से पार्षदों को भेजी गयी स्थगन की सूचना

मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी के कल (आज) होने वाले चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। इस आश्य की सूचना महापौर कार्यालय से नगर निगम के सभी पार्षदों को भेज दी गयी है। निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ने भी कार्यकारिणी चुनाव के स्थगित किए जाने की पुष्टि की है। हालांकि इसकी कोई वजह नहीं बतायी गयी है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों ने जानकारी दी है कि कार्यकारिणी की जो छह सीटें खाली हो रही हैं, उनके लिए दावेदारों की संख्या अधिक होने व नामों पर कोई सहमति नहीं बन पाने की वजह से माना जा रहा है कि चुनाव टाले गए हैं। इससे पहले २० नवंबर की तिथि कार्यकारिणी के चुनाव के लिए तय की गयी थी, लेकिन २० नवंबर को आगे बढ़ाकर २१ नवंबर कर दिया गया था। कार्यकारिणी के चुनाव में किस किस को उतारा जाए इस पर मंथन के लिए १८ नवंबर को एक बैठक भी महापौर के कैंप कार्यालय पर हुई थी। जिसमें भाजपा के तमाम दिग्गजों जिनमें महापौर हरिकांत अहलूवालिया के अलावा राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल व भाजपा संगठन के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने बैठक कर नगर निगम चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। माना जा रहा है कि उसमें किसी नाम पर सहमति नहीं बन सकी थी। हालांकि निगम पार्षद अजय चंद्रा जिन्हें कैंट विधायक करीबी माना जाता है, उन्होंने बताया कि वह कार्यकारिणी का चुनाव लड़ने का पूरी तरह से मन बनाए हुए हैं, लेकिन यह तभी संभव है जब संगठन की सहमति होगी।

अपने पत्ते खोलने के पहले विरोधी के पत्ते

वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी भाजपा व विपक्ष का प्रयास है कि बजाए अपने पत्ते खोलने के पहले विरोधी के पत्ते देख लिए जाएं। सूत्रों ने जानकारी दी कि दो दर्जन से ज्यादा पार्षदों ने संगठन के सम्मुख चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी है। इस बीच निगम में वार्ड 31 से पार्षद कीर्ति घोपला कार्यकारिणी चुनाव में दो बार परचम लहराने के बाद एक बार फिर से हेड चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह से कार्यकारिणी के चुनाव के मूड में हैं। उन्होंने बताया कि केवल चुनाव ही नहीं लड़ने जा रहे हैं बल्कि तीसरी बार हेड ट्रिक लगाने का भी उनका इरादा है और वह क्रिकेट स्टोर महेन्द्र सिंह धोनी व सचिन तेंदुलकर की तर्ज पर हेड ट्रिक के इरादे से कार्यकारिणी चुनाव के मैदान में उतरने जा रहे हैं। बगावत की आशंका: नगर निगम कार्यकारिणी के चुनान में पिछले तमाम अनुभवों के चलते सत्ता पक्ष और विपक्षी खेमा बगावत की आशंका को पूरी तरह से खारिज करने की स्थिति में नहीं है बल्कि बगावत की आशंका जतायी जा रही है। इसी के चलते सत्ता और विपक्ष फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। कार्यकारिणी के जिन छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने से यह सीटें खाली हुई हैं, उनमें कार्यकारिणी उपाध्यक्ष व वार्ड-62 के पार्षद अनिल वर्मा, वार्ड-78 के संदीप गोयल, वार्ड-37 की दीपिका शर्मा, वार्ड-11 के नरेश कश्यप, वार्ड-31 के कीर्ति घोपला और वार्ड-86 की राहत जहां शामिल हैं।

पार्षद गुडडी अफजाल चौधरी मोर्चा प्रत्याशी

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव को लेकर एआईएमआईएम एवं आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी द्वारा आहूत की गयी ! बैठक में एआईएमआईएम की वार्ड 81 की पार्षद गुडडी अफजाल चौधरी को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का साझा प्रत्याशी बनाया गया । इमरान अंसारी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा निगम चुनाव में जीत हासिल करके दलित मुस्लिम समीकरण को मजबूत करते हुए आगामी विधान सभा चुनाव को धार देगा। क्योकि यही दलित मुस्लिम गठजोड़ प्रदेश की भविष्य की राजनिति को बदल कर रख देगा । इस अवसर पर एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह, संजय हरित, फजल करीम पार्षद, डॉ ओम प्रकाश, फहीम रंगरेज, पार्षदगण, दिलशाद सैफी, हाजी अफजाल चौधरी, गुड्डु अंसारी, ताहिर अंसारी, हसीन अहमद, शाहिद अंसारी आदि भी मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + fifteen =

Related Articles

मलियाना में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा

मलियाना में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा

डॉ. प्रशान्त शर्मा डीयू में हुए सम्मानित

डॉ. प्रशान्त शर्मा डीयू में हुए सम्मानित

LLRM STIMULUS 2026 का जश्न

LLRM STIMULUS 2026 का जश्न

20 हजार में 50 हजार का बकाया शून्य

20 हजार में 50 हजार का बकाया शून्य